February 23, 2026 10:54 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

संसद सत्र से पहले SIR पर बड़ा बवाल! सर्वदलीय बैठक में उठा मुद्दा- ‘वोट चोरी नहीं अब हो रही है डकैती’, विपक्ष ने सरकार को घेरा

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इस सत्र के शुरू होने से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. इस मीटिंग में पक्ष और विपक्ष के सभी बड़े नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने कहा कि हम अपोज़िशन पार्टियों की बात सुनेंगे. तो वहीं दूसरी तरफ बैठक में SIR का मुद्दा भी हावी रहा है. ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में सत्र के दौरान SIR को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अब वोट की चोरी नहीं बल्कि डकैती हो रही है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. इसमें संसद सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष को भरोसे में लेने और सहयोग के लिए सरकार ने बैठक बुलाई थी. बैठक में सत्र में चर्चा के लिए आने वाले बिलों और मुद्दों की जानकारी सभी दलों के नेताओं को सरकार देगी.

सर्वदलीय बैठक में नेता सदन राज्यसभा जेपी नड्डा , संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल , एल मुरुगन, जेडीयू से संजय झा, कांग्रेस से प्रमोद तिवारी , जयराम रमेश, डेरेक ओ ब्रायन, कल्याण बनर्जी , मनोज झा, राम गोपाल यादव, सुशील गुप्ता बीजेडी से सस्मित पात्रा, अपना दल से अनुप्रिया पटेल मौजूद रहीं.

वोट चोरी नहीं अब डकैती हो रही – प्रमोद तिवारी

इस बैठक से पहले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वोट चोरी नहीं अब डकैती हो रही है. वो मुद्दा तो संसद सत्र में उठेगा, आतंकवाद का मुद्दा उठेगा दिल्ली में अब ब्लास्ट होने लगा है. विदेश नीति का भी मुद्दा उठाया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक सर्वदलीय बैठक में SIR का मुद्दा भी हावी रहा है. कांग्रेस ने मुद्दे को उठाया और सरकार से पूछा क्या हो रहा है? फिर समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने इस मामले को aggressively उठाया है. बैठक के बाद ये तय है कि आने वाले सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिल सकता है.

जेडीयू के संजय झा ने SIR को लेकर आशंकाओं को खारिज किया है. बिहार चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए संजय झा ने कहा कि पिछले सत्र में भी विपक्ष लगातार SIR के मुद्दे पर हंगामा और कामकाज बाधित करता रहा पर उनको क्या हासिल हुआ?

19 दिन का होगा पूरा सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाला है. 19 दिन में पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी. एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं. दूसरी तरफ विपक्ष SIR मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

Related Articles

Back to top button