February 23, 2026 5:49 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

थप्पड़बाज हेड मास्टर गया जेल, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित, पिटाई के बाद छात्र को आई थी चोटें

बलरामपुर : रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के पलगी गांव के शासकीय प्राथमिक शाला के थप्पड़बाज हेड मास्टर को पुलिस ने अरेस्ट किया है. शिक्षा विभाग ने पहले ही मासूम की बेरहमी से पिटाई करने वाले हेड मास्टर को निलंबित कर दिया था.लेकिन मासूम के परिजनों ने आरोपी हेड मास्टर उदय यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जिसके बाद कोर्ट ने उदय यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.

क्या था मामला?

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत जावाखाड़ी प्राइमरी स्कूल में तैनात हेड मास्टर उदय यादव ने बीते शुक्रवार को लंच ब्रेक के बाद कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र को गिनती सुनाने को कहा. छात्र ने गिनती सुनाने में गलती की,जिस पर उदय यादव छात्र पर आग बबूला हो गया.उदय यादव ने गलती करने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई की,जिससे उसकी चेहरे और आंख में गंभीर चोट आई. बच्चे की हालत देखने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण काफी आक्रोश में आ गए.

शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
जावाखाड़ी के प्रधान पाठक उदय यादव के मासूम छात्र को पीटने के मामले में परिजनों शिक्षा विभाग के अधिकारी से शिकायत की और फिर पुलिस थाना पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कराया. इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एमआर यादव ने प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की,वहीं सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया.

Related Articles

Back to top button