Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बढ़ती एलपीजी कीमतों के बीच लोकप्रिय हुआ 5 किलो का 'छोटू' सिलेंडर, बिना पक्के एड्रेस प्रूफ के मिलेगा ... गूगल अर्थ का नया AI फीचर 1 दिन में ही वापस! फेक सैटेलाइट तस्वीरों और विवाद के बाद गूगल का बड़ा फैसला अमरनाथ से भी कठिन श्रीखंड महादेव यात्रा 2026 अगले आदेश तक स्थगित: खराब मौसम के कारण प्रशासन का बड़ा ... चाय के साथ खाएं मखाने से बने ये 4 टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स: स्वाद में नंबर 1, सेहत के लिए फायदेमंद मध्य प्रदेश में नापतौल की ठगी पर नकेल कसने की तैयारी, घटतौली और पेट्रोल चोरी पर लगेगा 1 लाख का जुर्म... मंदसौर में खेतों के बीच चल रही थी MD ड्रग्स की फैक्ट्री: पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे तस्कर, 3... मुरैना में अवैध पत्थर मंडी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, भगदड़ में पलटी ट्रॉलियां... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

गैस चैंबर बनी दिल्ली: मामूली सुधार के बाद फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, रेड जोन में 34 इलाके

दिसंबर की शुरुआत हो गई है. ऐसे में दिल्ली में ठंड तो बढ़ ही रही है. इसके साथ ही प्रदूषण की भी मार लोगों को झेलनी पड़ रही है. 1 दिसंबर, सोमवार को जहां AQI में मामूली कमी आई थी. वहीं आज, मंगलवार को फिर से AQI में इजाफा हो गयाजो 400 पर पहुंच गया. कई इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है. सबसे ज्यादा AQI चांदनी चौक में 400 दर्ज किया गया.

दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई, जहां AQI 350 के पार है. इनमें विवेक विहार में 399 और बवाना में 392 दर्ज हुआ. आनंद विहार का 386, नेहरू नगर का 380, नरेला का 368, वजीरपुर का 365, बुराड़ी क्रॉसिंग का 364 और ओखला का 361 है. यहां प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है. इसके अलावा RK पुरम 360, पटपड़गंज 359, पंजाबी बाग 356, रोहिणी 355, अशोक विहार 354 और जहांगीरपुरी 351 दर्ज किया गया.

300-350 के बीच इन इलाकों का AQI

एरिया AQI लेवल
अलीपुर 347
सीरिफोर्ट 340
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 318
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 314
ITO 310
दिलशाद गार्डन 316
द्वारका सेक्टर-8 325
नजफगढ़ 325
शादीपुर 328
आया नगर 326

सिर्फ चार इलाकों में AQI 300 से नीचे है, जिनमें IGI एयरपोर्ट का 271, लोधी रोड 278, मंदिर मार्ग 242, अरबिंदो मार्ग- 283 है. हालांकि, ये इलाके भी गंभीर श्रेणी में हैं. इसके अलावा एनसीआर में भी प्रदूषण से बुरा हाल है. नोएडा में AQI 361 और गाजियाबाद में 328 हैवहीं गुरुग्राम में 279 है. इन तीनों जगहों पर लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ा रहा है.

बढ़ते प्रदूषण से लोगों की हालत खराब

बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली की हवा में जहर घुला हुआ है. इससे लोगों की हालत खराब हो रही है. दिल्ली वालों के लिए सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है. इसके साथ ही लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी दिक्कतें भी हो रही है. प्रदूषण बढ़ने के लिए अक्सर पराली जलाने को जिम्मेदार बताया जाता है. हालांकि, सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की नई रिपोर्ट में सामने आया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए ट्रैफिक और स्थानीय कारण भी जिम्मेदार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.