Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू... सावन में गूंज रहे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, डिंडौरी के ऋण मुक्तेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सै... तंदुरुस्त दिखने वाले बॉडीबिल्डर क्यों हो रहे अचानक अकाल मृत्यु के शिकार? 2025 के आंकड़े डरा रहे दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह...

बेटा बना कसाई! बुढ़ापे में मां को डंडों से पीट पैर तोड़े, आपबीती सुन ASP की आंखें नम

विदिशा : हर मां-बाप की चाहत होती है कि संतान बुढ़ापे में उनकी देखरेख करे. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटना सामने आती है, जिसे सुनकर दिल दहल जाता है. विदिशा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. विदिशा जिले के गुलाबगंज की रहने वाली वृद्ध महिला पुष्पाबाई अहिरवार अपने ही बेटे द्वारा की गई मारपीट का दर्द लेकर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचीं. बुजुर्ग मां की व्यथा सुनकर एडिशनल एसपी डॉ. प्रशांत चौबे की आंखें भर आईं.

वृद्धा ने व्हीलचेयर पर बैठकर सुनाई एएसपी को फरियाद

बेटे के जुल्म से पीड़ित और न्याय की उम्मीद लिए बुजुर्ग महिला ने एडिशनल एसपी को प्रशांत चौबे को आपबीती सुनाई. महिला ने बताया “मारपीट की घटना लगभग डेढ़ महीने पहले की है. उसके बेटे ने ही उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. मारपीट में पैर की हड्डी बुरी तरह टूट गई. डॉक्टर्स ने सर्जरी कर रॉड डाली. दर्द और चोट इतनी गंभीर है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हो चुकी है. व्हीलचेयर पर बैठकर हर जगह जाना पड़ता है.”

जिस बेटे से सहारे की उम्मीद, उसी ने दिया धोखा

बुजुर्ग महिला ने बताया “उनके दो बेटे थे, लेकिन एक बेटे की पहले ही मृत्यु हो चुकी है. अभी एक बेटे के भरोसे हैं. जिसे सहारा बनना था, वही उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है. उसका बेटा शराब के नशे में अक्सर विवाद करता है. घर व संपत्ति पर कब्जा करने के लिए जान से मारने की धमकी देता है.” महिला ने पुलिस अधिकारियों से कठोर कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश

एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने संबंधित पुलिस थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए. एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे का कहना है “आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बुजुर्ग और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है. मैंने गुलाबगंज थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित मां के बयान ले, और आरोपी के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई करें.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.