February 23, 2026 11:56 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

गोहाना अनाज मंडी में बासमती धान के भाव में हुई बढ़ोतरी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

गोहाना : गोहाना की नई अनाज मंडी में इन दिनों बासमती धान के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से बाज़ार में धान की कीमतें तीन सौ से चार सौ रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ी हैं। इस बढ़ोतरी ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक ला दी है। शुरुआती सीजन में किसानों को उम्मीद के अनुरूप दाम न मिलने के कारण निराशा थी, लेकिन वर्तमान भावों ने उनकी चिंता कम कर दी है। मंडी में बढ़ते भावों के चलते किसानों की आवाजाही में भी इज़ाफा हुआ है। सुबह से ही किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और वाहनों में भरकर धान लेकर मंडी पहुँच रहे हैं, ताकि बढ़े हुए दामों का लाभ समय रहते उठाया जा सके।

किसानों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से उन्हें राहत मिली है, क्योंकि इस सीजन की लागत पहले ही अधिक थी। चाहे वह खाद हो, डीज़ल हो या मजदूरी हो। ऐसे में बढ़े हुए रेट उनकी मेहनत की भरपाई करने में मदद करेंगे। कई किसान मानते हैं कि अगर भाव कुछ दिनों तक इसी स्तर पर स्थिर रहते हैं, तो इस सीजन को लाभदायक माना जा सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार धान की फसल अच्छी हुई है, लेकिन लागत बढ़ने और अबकी बार फसलों में दाना कम निकलने के कारण किसानों को लगात भी पूरी नहीं हो रही थी। अबकी बार लेबर की कमी के चलते किसान मशीनों से अपनी फसलों की कटाई करवा रहे हैं, जिसके चलते उनकी फसलों में नमी की मात्रा भी अधिक थी और उनकी फसलों के भाव भी कुछ कम मिल रहे थे लेकिन अब किसान हाथ की कटाई से अपनी फसल को सूखा कर ला रहे है जिस के चलते भाव में तीन सौ से चार सौ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। धान के भाव में बढ़ोतरी होने से उनको फायदा होगा।

वहीं गोहाना अनाज मंडी में आढ़तियों की मानें तो पिछले तीन से चार दिनों से धान के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धान के भाव बढ़ने से किसानों के साथ-साथ आढ़तियों को भी फायदा होगा। उनकी आढ़त में बढ़ोतरी होगी। किसान अब फिर अपना स्टॉक किया हुआ धान मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं जिसके चलते मंडी में रोजाना एक लाख बोरी की आवक आ रही है।

Related Articles

Back to top button