February 23, 2026 7:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

नाइट क्लब अग्निकांड में 4 अरेस्ट! जाँच की सुई पंचायत की तरफ घूमी? सरपंच से हुई लंबी पूछताछ, लाइसेंसिंग में क्या हुई थी गड़बड़ी?

गोवा अरपोरा नाइट क्लब में हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोवा पुलिस ने अरपोरा नाइट क्लब के जनरल मैनेजर और 3 स्टाफ समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की कार्रवाई क्लब स्टाफ के अलावा अरपोरा नाओ पंचायत के सरपंच तक पहुंची है, सरपंच को 2023 में नाइटक्लब परिसर के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है.

एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गोवा सरकार के तत्कालीन सरपंच समेत तीन सीनियर अधिकारियों को 2023 में नाइट क्लब को शुरू करने की इजाजत देने में उनकी भूमिका के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

नॉर्थ गोवा में पार्टी करने वालों से भरा ये नाइटक्लब आधी रात के आसपास मौत का जाल बन गया और भीषण आग ने इसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें पांच टूरिस्ट समेत 25 लोगों की जान चली गई. जांच में सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और नियमों को लागू करने में ढिलाई जैसी गैर-कानूनी बातें भी सामने आईं हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी कर सकती है.

नाइट क्लब में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक नाइट क्लब ने आग से बचाव के लिए सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था. वहीं फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं, क्योंकि पीड़ित ग्राउंड फ्लोर और किचन में फंस गए थे.

फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के एक सीनियर अधिकारी ने PTI को बताया कि पतली गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई और पानी के टैंकरों को घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर पार्क करना पड़ा. इससे आग पर काबू पाना एक मुश्किल काम हो गया.

किस-किस पर हुई कार्रवाई

प्रमोद सावंत ने बताया कि क्लब के चीफ जनरल मैनेजर, राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालिकों में सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा और इवेंट ऑर्गेनाइजर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Related Articles

Back to top button