March 14, 2026 1:41 pm
ब्रेकिंग
उदंती सीतानदी में बाघ की दहाड़! ट्रैप कैमरे में कैद हुई 'किंग' की दुर्लभ तस्वीर, वन विभाग ने जारी कि... छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: शिक्षा पर बरसे ₹22,466 करोड़! स्कूलों की बदलेगी सूरत, कोर्ट और ग्रामोद्योग के... यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर... भोपाल के कोलार में 'गैस माफिया' पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; ... Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली क... अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देश... भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 'गैंगवार'! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चल... शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल;... इंदौर में 'महामुकाबला'! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली क... Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर ब...
मध्यप्रदेश

पन्ना नेशनल पार्क में कैंटर बसों से करें टाइगर सफारी, देखें- जिप्सी से कितनी बेहतर और किराया?

पन्ना : पन्ना टाइगर नेशनल पार्क के मंडला गेट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह नई 10 नई कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाई. इन बसों में 19 पर्यटक एक साथ सफारी का आनंद ले सकेंगे. ये बसें जिप्सी से कई मायने में बेहतर हैं. इसमें सुविधाएं भी ज्यादा हैं. पर्यटक इन बसों में कभी भी बुकिंग करा सकते हैं. इसमें फुल होने का झंझट नहीं रहेगा.

खजुराहो में होगी कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो में होने वाली कैबिनेट मीटिंग एवं विभागों की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं. इसी कड़ी में मोहन यादव ने पन्ना टाइगर रिजर्व में सफारी की नई व्यवस्था शुरू की. ये कैंटर बसों जिप्सी से ज्यादा आरामदायक हैं. बसों का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने पन्ना टाइगर रिजर्व में सफारी का भी आनंद लिया. मुख्यमंत्री ने मंडला गेट से प्रवेश करते हुए हिनौता गेट तक सफारी की.

20 किलोमीटर तक टाइगर सफारी

इसके बाद पार्क से वह मंडल गेट से निकले. यह सफर करीब 20 किलोमीटर लंबी एवं पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर है. मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा नई कैंटर वीविंग बसों की सौगात विभिन्न मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों को दी गई है. पन्ना को भी 10 बसों की सौगात मिली है. ये बसें काफी आरामदायक हैं. बैठने की अच्छी सुविधा है. साथ ही सुरक्षित एवं ऊंची भी हैं. इन बसों में बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिकों को ऊंचाई से जंगल का नजर देखने को मिलेगा

सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग का झंझट नहीं

अभी पन्ना टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जाने से पर्यटक सफारी से वंचित रह जाते हैं, लेकिन इन बसों के आ जाने से अब पर्यटकों को पार्क राउंड की सुविधा मिलेगी. इसमें मंडला गेट से हिनौता गेट तक राउंड कराया जाएगा. इसके लिए पार्क के गेट पर ही टिकट मिल सकेगी. इसमें प्रति राउंड/ प्रति व्यक्ति 1150 से 1450 तक का शुल्क लगेगा. ये बसें मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ पेंच एवं कान्हा टाइगर रिजर्व में भी संचालित होंगी.

सफारी करने बसों की ऑफ लाइन टिकट

पन्ना टाइगर रिजर्व मंडला गेट के रेंजर राहुल पुरोहित ने बताया “10 बसें शुरू की गई हैं. ये बसें मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं. इन बसों में 19 पर्यटकों की बैठने की सुविधा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिजर्व की मंडला गेट पर इन बसों को हरी झंडी दिखा शुभारंभ किया.” वहीं, पर्यटक रोहित भटनागर ने बताया “इन बसों की शुरुआत होने से पर्यटकों को काफी सुविधा रहेगी. पन्ना टाइगर रिजर्व की ऑनलाइन टिकट लगभग फुल रहती है. इन बसों की ऑफलाइन बुकिंग होगी.”

Related Articles

Back to top button