February 28, 2026 12:53 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
देश

PoK में भारत के खिलाफ नई साजिश! लश्कर-ए-तैयबा बना रहा ‘मरकज़’ की आड़ में नया आतंकी लॉन्च पैड, खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा

पाक अधिकृत कश्मीर (POk) में लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से बड़ी साजिश की जा रही है. यहां रावलकोट में लश्कर के जेहादियो के लांच पैड बनाए जा रहे हैं. ख़ुद लश्कर के POK में प्रवक्ता ने मरकज़ बनाने की बात कुबूल की है. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तबाह किए थे. POK में मरकज़ की आड़ में आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के लांच पैड तैयार करता है. दरअसल, रावलकोट (POK) के खैगला इलाके में एक इमारत बन रही है.

इसके बारे में कहा जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा (LeT) वहां अपने आतंकियों के लिए लॉन्चपैड और शेल्टर तैयार कर रहा है. यहां एक डुअल यूज़ (दोहरी इस्तेमाल वाली) सुविधा बताई जा रही है, जिसका नाम अल-अक्सा मरकज़ है.

आतंकियों को सुरक्षित करने की जा रही है व्यवस्था

LeT इसे मस्जिद बताने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में LeT के POK प्रवक्ता आमिर ज़िया भी शुरुआत में इसे मस्जिद बताते हैं, लेकिन बात करते-करते गलती से इसे मरकज़ कह देते हैं, जिससे असल मंशा साफ हो जाती है. लश्कर की रणनीति है कि POK के अलग-अलग इलाकों में छोटे-छोटे मरकज़ बनाकर अपने आतंकियों को छिपाने और सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए.

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी बैठक आयोजित की गई. 6 नवंबर को बहावलपुर में ये मीटिंग की गई थी. मीटिंग में जैश के कई कमांडरों के साथ लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भी बैठा हुआ दिख रहा है. ऑपरेशन सिंदूर से पहले भी ऐसी ही मीटिंग बहावलपुर में हुई. मीटिंग में जैश के कई कमांडरों के साथ लश्कर का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी भी बैठा हुआ दिख रहा है.

लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ ने दी थी धमकी

लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह कसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देते हुए कहा था कि भारत को ऑपरेशन सिंदूर की ‘कीमत चुकानी पड़ेगी.’समर्थकों की एक सभा को संबोधित करते हुए उसने कहा कि नरेंद्र मोदी को ध्यान से सुनना चाहिए और अपने ज़ालिम लोगों से कहना चाहिए वह समय पास है जब हमारे डैम और नदियां हमारी होंगी. पूरा जम्मू और कश्मीर हमारा होगा.”

सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि भारत पर और हमलों का इशारा करते हुए कहा, हम बदला लेना अच्छी तरह जानते हैं. दुश्मन को यह नहीं सोचना चाहिए कि हम हिम्मत हार जाएंगे या चुप रहेंगे. हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.

Related Articles

Back to top button