Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

गौतम अडानी पहुंचे दिव्यांग स्कूल ‘पहला कदम’, 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा

धनबाद: आईआईटी (आइएसएम) के 100वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी धनबाद पहुंचे. आईआईटी (आइएसएम) से निकलने के बाद वह सीधे सरायढेला स्थित नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम स्कूल के दिव्यांग बच्चों से मिलने पहुंचे. उन्होंने स्कूल का दौरा किया. इस दौरान दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की.

तीन वर्ष में देंगे तीन करोड़ रुपए

विद्यालय के भ्रमण के दौरान बच्चों की क्षमताओं और ट्रस्ट के कार्य को उन्होंने समझा. इसके बाद गौतम अडानी ने नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए 3 करोड़ रुपए की विशेष सहयोग देने की घोषणा की. यह रकम अगले 3 वर्षों तक प्रति वर्ष 1 करोड़ रुपए की राशि के रूप में प्रदान की जाएगी. यह पैसा दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, थैरेपी, व्यावसायिक प्रशिक्षण और नए अवसरों के सृजन में खर्च किया जाएगा.

इस अवसर पर अडानी ने दिव्यांग बच्चों के लिए तैयार ‘नई उड़ान कैफे’ का भी उद्घाटन किया. यह कैफे विभिन्न क्षमताओं वाले बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा. जिसमें कैफे संचालन, सर्विंग एवं ग्राहक सेवा, रसोई एवं खाद्य प्रबंधन, स्वच्छता एवं हाइजीन और व्यावहारिक कार्य अनुभव प्रदान करेगा. इस कैफे का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबन, आत्मविश्वास और रोजगार के अवसर प्रदान करना है.

भ्रमण के दौरान बच्चों से की बात

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी स्कूल भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की. साथ ही उनकी उम्मीदों और चुनौतियों को समझा और उनके विकास हेतु विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने कहा ‘समाज के हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए. नई उड़ान कैफे जैसे प्रयास बच्चों को कौशल, आत्मसम्मान और सामाजिक पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.