March 4, 2026 12:12 pm
ब्रेकिंग
Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव! सड़कों पर मीलों लंबी कतारें! जंग के खौफ से यहां खत्म होने लगा पेट्रोल, जानें क्या है महाराष्ट्र की इ... मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट...
मध्यप्रदेश

प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में उज्जैन नगर निगम

उज्जैन: नगर निगम ने संपत्ति कर के बड़े बकायेदारों पर अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. नगर निगम ने गुरुवार को कई संपत्ति कर बकाएदारों को नोटिस जारी किया और मौके पर सील करने की कार्रवाई की. शहर के 8 बड़े बकाएदारों की लिस्ट नगर निगम ने तैयार की, जिनका 1.22 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर बकाया है.

एक्शन मोड में उज्जैन नगर निगम

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और महापौर मुकेश टटवाल के निर्देशन में नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा और राजस्व अधिकारी द्वारा संपत्ति कर बकाएदारों को नोटिस जारी किया गया और मौके पर संपत्ति सील की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई 13 दिसंबर को लगने वाले नेशनल लोक अदालत से पहले की गई है.

कॉलेज के स्टोर रूम को किया गया सील

शहर में सबसे ज्यादा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर बकाया कर सामने आया है. 1 करोड़ से अधिक कर बकाया होने के चलते कॉलेज के एक स्टोर रूम को सील करने की कार्रवाई की गई है. कार्रवाई पूरे इंजीनियरिंग कॉलज के खिलाफ होनी थी लेकिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो. इसलिए सिर्फ स्टोर रूम में ताला लगाकर मोहलत दी गई.

8 संपत्तियों पर करोड़ों का कर बकाया

नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बताया कि “13 दिसम्बर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के चलते संपत्ति कर के बकायेदारों को बिल जारी किए गए थे. जिन बकायादारों को बिल जारी किये गए थे उसमें से 8 बड़े बकायादारों ने समय पर राशि जमा नहीं करवाई. जिसके बाद सभी के खिलाफ सील (तालाबंदी) की कार्रवाई की गई है.”

आधा दर्जन संपत्तियों के खिलाफ तालाबंदी की कार्रवाई

उन्होंने आगे बताया कि “बुधवार देर शाम को संपत्ति कर अमले द्वारा उपायुक्त योगेन्द्र पटेल के साथ टीम गठित की. गठित टीम ने 8 बड़े बकायादारों के खिलाफ ताला बंदी की कार्रवाई की है. इन पर करीब 1.22 करोड़ का संपत्ति कर बकाया है.”

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल उमेश पेंढारकर ने कहा कि “1997-1998 से 2025-2026 तक का कर बकाया बताते हुए सील की कार्रवाई की है. कॉलेज के ऊपर 1 करोड़ से अधिक का कर बकाया बताया गया है. शासन को हमने इस मामले में जानकारी दे दी है. नेशनल लोक अदालत में हम वर्तमान का संपत्ति कर देने के लिए अनुरोध करेंगे और बाकी का बकाया माफ करने के लिए अनुरोध करेंगे.”

जानिए 8 बड़े बकाएदारों के नाम

  • शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, 1,01,20’000 बकाया
  • ठाकुर इंडस्ट्री नागझिरी, 376168 बकाया
  • भील ठाकुर समाज संगठन, 196358 कर बकाया
  • भीला पिता ओंकार गारी जयसिंह, 131331 कर बकाया
  • लक्ष्मीनारायण मंदिर माली समाज भेरूलाल, 109767 संपत्ति कर बकाया
  • बसंतीलाल भुवान सदावल मार्ग रामघाट, 80588 कर बकाया
  • मोहम्मद इमरान खान पिता इकबाल खान 68498 बकाया
  • रामप्यारी बाई पति शिवनारायण परमार तिलक 27808 बकाया

Related Articles

Back to top button