February 23, 2026 12:56 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
दिल्ली/NCR

‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’, जानें पूरा विवाद

दिल्ली के रामलीला मैदान से कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ मुद्दे पर महारैली निकाली जाएगी. कांग्रेस की महारैली के पहले कुछ कार्यकर्ताओं ने “मोदी तेरी कब्र खुदेगी” के नारे लगाए गए. इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी पर रैली कर रही है. संसद चल रही है, वहां चर्चा हो चुकी है और अब कांग्रेस रैली उसी मुद्दे पर कर रही है. इसी कांग्रेस ने SIR पर सदन में चर्चा का नोटिस दिया था. राहुल जब इस चर्चा पर सदन में बोले को उनकी सतही जानकारी और राजनीति सदन में नजर आई.

संबित पात्रा ने कहा कि टीशर्ट पहनने वाले राहुल उस दिन खादी पहनकर सदन में आए. पीएम को लेकर अगर नारा ( कब्र वाला) नारा लगा है तो कांग्रेस भूल गई कि जब-जब मोदी , उनकी माता जी को गाली दी गई है तो कांग्रेस को हमेशा जनता ने नकारा, ये उनका अहंकार है.

सिर्फ बदनाम करने की कोशिश करेंगे

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने एक कहानी बनाई जो पूरी तरह झूठी थी. जब जवाब दिया गया गृहमंत्री ने बिंदुवार जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि हर बात पर जवाब दिया गया. संबित पात्रा ने कहा वोटचोरी कब-कब हुई वो भी गृहमंत्री ने बताया. नेहरू के प्रधानमंत्री बनने से लेकर रायबरेली का चुनाव और अब सोनिया गांधी की नागरिकता को लेकर भी बताया गया.

जब गृहमंत्री ने घुसपैठियों का ज़िक्र किया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया और वॉक आउट करके चले गए. उन्होंने कहा कि ये जो रैली हो रही है वो घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रही है. कांग्रेस कब तक तुष्टिकरण की राजनीति करेगी?

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल जी आपको लगता है बिहार में किसी सीट पर गड़बड़ी हुई है तो जाकर इलेक्शन कमीशन में शिकायत कर सकते हैं. लेकिन एक भी शिकायत नहीं करेंगे सिर्फ बदनाम करने की कोशिश करेंगे.

रामलीला मैदान में नारे पर कहा

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा मैंने व्यक्तिगत रूप से ये नारा नहीं सुना है लेकिन अगर लगा है तो कांग्रेस अभी समझ नहीं पा रही है. जब भी कांग्रेस ने मोदी जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है तब तब जनता ने उनको नकारा है. कांग्रेस में सिर्फ एक मणिशंकर अय्यर नहीं है.

Related Articles

Back to top button