February 23, 2026 6:07 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
खेल

BCCI का सख्त फैसला! अब घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए सिर्फ 1 खिलाड़ी को छूट, जानें कौन है वह लकी खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने सभी मौजूदा नेशनल टीम के खिलाड़ियों को निर्देश दिया है कि उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मैच खेलने होंगे. यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 18 जनवरी 2026 तक चलेगा. हालांकि, इस फरमान में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को छूट दी गई है. इस खिलाड़ी के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेना होगा.

BCCI ने सिर्फ 1 खिलाड़ी को दी छूट

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के ये फरमान साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच मिला है. जिसके तहत वनडे और टी20 टीम में चुने गए खिलाड़ियों को हर हाल में ये टूर्नामेंट खेलना होगा. दरअसल, साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी. ऐसे में बोर्ड का मानना है कि इस ब्रेक का उपयोग करके सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट से जुड़कर अपनी धार बनाए रख सकते हैं. यह फैसला ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के खराब प्रदर्शन से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें घरेलू क्रिकेट पर ज्यादा जोर देने की सिफारिश की गई थी.

इस नियम के तहत विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी अपनी राज्य टीमों के लिए खेलने उतरेंगे. कोहली ने पहले ही अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. हालांकि, श्रेयस अय्यर को छूट दी गई है. दरअसल, श्रेयस अय्यर को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट का सामना करना पड़ा था. जिसके चलते वह मैदान से बाहर हैं. अभी वह रिकवरी कर रहे हैं, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया है.

हर हाल में खेलने होंगे 2 मैच

सीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ’24 दिसंबर से लेकर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत तक विजय हजारे ट्रॉफी के छह राउंड होने हैं. यह खिलाड़ियों और उनके राज्य संघों पर निर्भर करता है कि वह किन दो राउंड में खेलना चाहते हैं. “लेकिन मुल्लनपुर में दूसरे टी20 मैच के बाद खिलाड़ियों को साफ बता दिया गया है कि विजय हजारे को खिलाना ऑप्शनल नहीं है.’ यानी खिलाड़ियों को हर हाल में कम से कम 2-2 मैच खेलने ही होंगे.

Related Articles

Back to top button