March 3, 2026 12:27 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में मोबाइल फोन पर बैन, न फोटो ले सकेंगे और न बनेंगी रील्स

भोपाल : टाइगर रिजर्व में अब घूम तो सकेंगे, लेकिन वहां पर्यटक मोबाइल फोन से रील्स और वन्य जीवों की फोटो नहीं खींच सकेंगे. मध्य प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के कोर हैबिटेट एरिया में अब मोबाइल के उपयोग पर सख्ती से रोक लगा दी गई है. वन विभाग मुख्यालय ने इस संबंध में सभी टाइगर रिजर्व प्रबंधन को आदेश जारी कर दिए हैं.

इस आदेश के बाद सबसे ज्यादा निराश प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा सहित अन्य दूसरे टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले पर्यटक होंगे, क्योंकि सफारी के दौरान वे वन्य जीवों को नजदीक से देख तो पाएंगे, लेकिन उनकी मोबाइल से फोटो नहीं ले पाएंगे.

सूर्यास्त से बंद होंगी कोर एरिया की सड़कें

वन मुख्यालय ने टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मोबाइल पर रोक लगाने की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद की है. पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ शुभरंजन सेन ने बताया “सुप्रीम कोर्ट ने टीएन गोधावर्मन बनाम भारत संघ के मामले में सुनवाई करते हुए 17 नवंबर 2025 को आदेश सुनाया है. कोर्ट के आदेश के बाद यह आदेश जारी किया गया है. वन विभाग ने सभी टाइगर रिजर्व प्रबंधन को निर्देशित किया है कि कोर हैबिटेट के पर्यटन क्षेत्रों में मोबाइल फोन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी.”

उधर, अब वन मुख्यालय जल्द ही प्रदेश के टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से निकलने वाली सड़कों को भी सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक के लिए बंद करने जा रहा है. इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी होंगे.

फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग से वन्यजीवों की सुरक्षा पर खतरा

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक “प्रदेश के टाइगर रिजर्व में घूमने जाने वाले पर्यटकों पर सफारी के दौरान मोबाइल फोन पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, ताकि वे मोबाइल साथ न ले जा पाएं.” अधिकारियों के मुताबिक जंगल में पर्यटक द्वारा मोबाइल से फोटो-वीडियो रिकॉर्डिंग से वन्यजीवों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होता है. इसके अलावा कोर एरिया में मोबाइल के उपयोग से वन्य जीवों के प्राकृतिक व्यवहार भी प्रभावित होता है.

वन विभाग के इस आदेश का वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा “इस आदेश के बाद वन विभाग को टाइगर रिजर्व के बाद पर्यटकों के मोबाइल रखने की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए. मोबाइल पर रोक से टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में प्राकृतिक वातावरण बना रहेगा.”

Related Articles

Back to top button