March 12, 2026 11:57 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
पंजाब

शनिवार से पंजाब भर में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया Alert

चंडीगढ़/जालंधर : 20 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार जालंधर में 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुनगरी में घने कोहरे के साथ विजीबिलिटी जीरो हो गई है।

उधर, पंजाब के कई जिलों में 19 और 20 दिसंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इसके साथ ही कोहरे का असर भी बना रहेगा, खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है। 19 दिसंबर को भी राज्य के अधिकांश जिलों में धुंध जारी रहने की आशंका है। तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं फिरोजपुर, फरीदकोट, बठिंडा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

20 दिसंबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन राज्य के बड़े हिस्से में कोई बड़ी चेतावनी नहीं रहेगी, हालांकि दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं धुंध बनी रह सकती है। 21 और 22 दिसंबर को पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इन दिनों राज्य के बड़े हिस्से में कोई चेतावनी नहीं होगी और धुंध की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि धुंध वाले दिनों में सुबह और रात के समय यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय हेडलाइट और फॉग लाइट का उपयोग करें तथा बिना जरूरत के यात्रा से बचें।

Related Articles

Back to top button