February 13, 2026 3:16 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में सुकमा के पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा: नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर चाकू से हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी बैंक के पास जब बाजार में थे उसी समय एक युवक और युवती ने यह हमला कर दिया. पूरी घटना दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के सामने एचडीएफसी बैंक के पास की है.

दंतेवाड़ा पुलिस ने लिया एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों हमलावरों को पकड़ लिया है. घायल पुलिस अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. घटना दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को रवाना किया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल पुलिस अधिकारी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किस कारण से हुई है- आरके बर्मन, एएसपी, दंतेवाड़ा

हमले को लेकर बड़ा खुलासा

हमले को लेकर दंतेवाड़ा पुलिस ने खुलासा किया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि न्यायालयीन प्रकरण में तोमेश वर्मा दंतेवाड़ा जिला अदालत आए हुए थे. इस दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक एवं एक युवती ने अचानक चाकू से तोमेश वर्मा पर हमला कर दिया. डीएसपी एवं आरोपियों के बीच दुर्ग जिले की अदालत में चल रहे एक पुराने केस को लेकर विवाद था. हमलावर युवक एवं युवती को दंतेवाड़ा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दंतेवाड़ा में सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दिन दहाड़े हमला होना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

Related Articles

Back to top button