March 7, 2026 4:35 pm
ब्रेकिंग
Punjab Debt News: पंजाब के कर्ज पर सियासत तेज, परगट सिंह ने मान सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं नाकामिय... पंजाब के आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा! इस दिन से शुरू होगा बड़ा आंदोलन, संघर्ष का बजा बिगु... Punjab School News: पंजाब सरकार ने स्कूलों के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश, जानें क्या बदला और कब से... Punjab Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही क्यों छूट रहे पसीने? मौसम विभाग ने बताया भीषण गर्मी का ये... Ludhiana Crime: लुधियाना में मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, आरोपी युवक भी बुरी तरह झुलसा, इलाके ... Nancy Grewal Murder Case: नैंसी की बहन का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा, बोलीं- 'दोस्त ने 15 दिन प... बादशाह के खिलाफ FIR: 'Tateeree' गाने में अश्लीलता का आरोप, यूट्यूब ने हटाया वीडियो, महिला आयोग ने भी... अमृतसर में आज से सख्त पाबंदियां लागू! शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर रोक, आदेश जारी फर्जी हेल्थ ऑफिसर को बना दिया DDO! स्वास्थ्य विभाग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, सरकार तक पहुंची शि... धनबाद रेलवे में CBI का बड़ा धमाका! 50 हजार की रिश्वत लेते सीनियर इंजीनियर गिरफ्तार, दफ्तर में मचा हड...
मध्यप्रदेश

जल संकट पर इंजीनियरों पर बिफरे रतलाम महापौर, ‘हम झूठे साबित हो रहे, मेरी सुपारी ले ली क्या’

रतलाम: शहर में जल वितरण व्यवस्था ठप होने के बाद शुक्रवार को छठवें दिन आम लोगों का आक्रोश फूटा है. गांधीनगर क्षेत्र में लोगों ने सड़क जाम कर दी. लोगों ने बर्तन बजाकर महापौर और कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाए. बातचीत करने पहुंचे निगम के उपायुक्त और इंजीनियरों को लोगों ने घेर कर जमकर खरी-खरी सुनाई है. इस घटना के बाद रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह निगम के इंजीनियरों को लताड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं. महापौर ने कहा कि, ”हमारे पास दिनभर फोन आ रहे हैं, लोगों को जवाब दे देकर थक गए. तुम लोगों ने क्या मेरी सुपारी ले ली है.”

पाइपलाइन हुई खराब, शहर में पानी की किल्लत
आधे शहर की जल व्यवस्था गंगासागर से आने वाली पाइपलाइन से चलती है. लेकिन पाइपलाइन खराब हो जाने और उसे रिस्टोर किए जाने की वजह से बीते 5 दिनों से रतलाम शहर में जल संकट की स्थिति बन गई है. नगर निगम द्वारा टैंकरों से पानी की सप्लाई जरूर की जा रही है लेकिन पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. इसके बाद आज शुक्रवार को आम लोग सड़क पर उतर आए हैं.

गांधीनगर क्षेत्र में हुए चक्काजाम के बाद निगम प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन स्थानीय लोग धरने से हटने को तैयार नहीं हुए. महापौर प्रहलाद पटेल के आश्वासन के बाद सड़क जाम खोलने को राजी हुए. स्थानीय जनप्रतिनिधि हितेश पेमाल ने बताया कि, ”शहर के 9 वार्डों में 5 दिनों से जल वितरण नहीं हुआ है. शहर के करीब 1 लाख लोग पानी के लिए तरस गए हैं. वहीं, टैंकर माफिया इसका लाभ उठा रहे हैं.”

इंजीनियरों पर भड़के महापौर
पानी के लिए हो रहे हंगामे और प्रदर्शन की जानकारी महापौर प्रहलाद पटेल को मिलने पर महापौर ने इंजीनियरों से पाइपलाइन रि-स्टोर किए जाने के बारे में पूछताछ की और नाराजगी भी व्यक्त की. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महापौर प्रहलाद पटेल इंजीनियर से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, ”आप लोग कैसा काम करते हो, आपकी वजह से शहर की एक लाख जनता परेशान हो गई. लोगों के फोन आ रहे हैं. हम आश्वासन दे दे कर थक गए.

हम झूठे साबित हो रहे हैं जनता के सामने. मेरी क्या सुपारी ले ली है आप लोगों ने.” महापौर ने कहा कि, ”पहले आपको वैकल्पिक व्यवस्था करनी थी, जिसके बाद पाइपलाइन को बंद करना था.” बहरहाल इस मामले पर निगम कमिश्नर अनिल भाना ने वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने और जल्दी से जल्दी पाइपलाइन रिस्टोरेशन का कार्य पूर्ण कर लेने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button