February 12, 2026 8:06 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
महाराष्ट्र

थप्पड़ कांड में BJP विधायक पराग शाह की सफाई, बयान पर मचा हंगामा

मुंबई के घाटकोपर के बीजेपी विधायक पराग शाह ने शनिवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले एक ऑटो चालक को थप्पड़ जड़ दिया था. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ रहा है. मामले को तूल पकड़ता देख अब विधायक ने इस पर सफाई दी है.

थप्पड़ मारने पर बीजेपी विधायक पराग शाह ने कहा, “घाटकोपर में पिछले कुछ महीनों से फेरीवाले, स्कूटर वाले और ऑटो-रिक्शा ड्राइवर परेशानी बन गए हैं, लोग वहां रह नहीं पा रहे हैं. सीनियर सिटिजन शाम को सड़कों पर बाहर नहीं निकल सकते. बच्चे सड़क पार करने से डरते हैं. तो यह एक तरह का अतिक्रमण है, जिसे हमारी भाषा में हम एक तरह का जिहाद कहते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि हमने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. हम उन दुकानदारों को समझा रहे थे जिन्होंने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ था. उसी समय एक ऑटो-रिक्शा गलत साइड से आ रहा था. हमने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं था और जिस स्पीड से वह जा रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे कोई एक्सप्रेसवे पर रेसिंग कार चला रहा हो. सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे रोका.

विधायक ने माना कि थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था

पराग शाह ने ऑटो चालक की गलती बताते हुए कहा, “जब उन्होंने रिक्शा रोका, तो में बैठी महिला यात्री ने कहा कि वह काफी समय से उसे रिक्शा ठीक से चलाने के लिए कह रही थी. लेकिन यह आदमी सुनने को तैयार नहीं था. हां, उसे पीटना नहीं चाहिए था. गुस्से में मैंने भी उसे मार दिया.” विधायक ने बताया कि ऑटो वाले के खिलाफ चालान और जुर्माना भी लगाया गया.

थप्पड़ मारने पर उठे थे सवाल

विधायक के थप्पड़ मारने को लेकर कई लोगों ने इसका विरोध किया था. विरोध करने वाले लोगों का सवाल था कि नियम तोड़ रहे व्यक्ति पर हाथ उठाने का अधिकार विधायक को किसने दिया. वहीं कई लोगों ने इसे सत्ता की हनक भी बताया है.

Related Articles

Back to top button