February 23, 2026 12:49 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

सोनीपत में लैब संचालक का बड़ा कारनामा, 10 साल की मासूम के जीवन से किया खिलवाड़, जानें पूरा मामला

सोनीपत : अगर आप भी अपने और अपने परिजनों की किसी भी लैब से कोई जांच करवाई है तो आप सावधान हो जाओ, एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप दंग रह जाओगे।

जांच में रिपोर्ट मिली फर्जी

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी दस वर्षीय बेटी ग्रोथ हार्मोन की कमी से पीडि़त है, जिसके उपचार के दौरान नियमित रूप से इंसुलिन लाइक ग्रोथ फैक्टर (आईजीएफ) -1 जांच कराई जाती थी। यह जांच रिपोर्ट इलाज में अहम होती है। वह तीन-चार वर्ष से टीडीआई रोड स्थित लेबेक्स पैथोलॉजी लैब से डॉ.राजेश के पास अपनी बेटी के टेस्ट करा रहे थे। लैब का संचालक राजेश खुद को चिकित्सक बताता था, जिस कारण उस पर पूरा भरोसा हो गया था। उसी लैब से मिली रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक इलाज करता रहा और दवाइयों की खुराक घटाता-बढ़ाता रहा। समय बीतने के बावजूद जब बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उसके शरीर में अन्य समस्याएं उभरने लगीं तो उन्हें रिपोर्ट पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने उन्हीं जांच रिपोर्ट को एक प्रतिष्ठित निजी लैब में सत्यापन के लिए भेजा। जांच में पता लगा कि रिपोर्ट फर्जी थीं।

शिकायतकर्ता के अनुसार कई वर्ष से उनकी बेटी का इलाज जाली मेडिकल रिपोर्टों के आधार पर किया जा रहा था, जिससे उसके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस खुलासे के बाद पीडि़त पिता ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं थाना कुंडली प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक ने बताया कि टीडीआई के रहने वाले एक शख़्स ने बताया कि टीडीआई रोड पर स्थित एक पैथ लैब में उसने अपनी बेटी का टेस्ट कराया था और लैब संचालक राजेश ने उसकी फर्जी रिपोर्ट्स तैयार करके उसकी बेटी का फर्जी तरीके से इलाज किया गया जिसके चलते उसकी बेटी की जान भी जा सकती थी और उसके बाद उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button