February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
पंजाब

लुधियाना में सनसनी : बेटी को तंग करने पर समझाने गए परिवार के साथ हुआ वह जो…

लुधियाना: दुगरी फेस की मार्केट में के.एफ.सी के निकट जब एक व्यक्ति उसकी बेटी को तंग परेशान कर रहे युवक को समझाने के लिए गया तो युवक ने साथियों समेत उसके परिवार पर हमला कर दिया । इतना ही नहीं हमलावरों ने उनकी कार पर ईट पत्थर फैंक कर शीशे तोड़ दिए और महिला की मर्यादा भी भंग की । जख्मी हुए परिवार के लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवक व उसके साथियों की तरफ से की गई मारपीट वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

शिकायत मिलने पर जांच कर थाना दुगरी की पुलिस ने माामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने जी.के. बिहार धांधरा रोड़ की रहने वाली सुनीता भारद्वाज  के बयान पर शहीद करनैल सिंह नगर के रहने वाले ध्रुव खत्री, हंस सैनी, रोशन व उसके अज्ञात 10 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में सुनीता भारद्वाज ने बताया कि मार्केट में गुब्बारे बेचने वाला एक युवक अक्सर उसकी बेटी को तंग परेशान करता है। कई बार युवक को पहले भी समझाया गया। 14 दिसम्बर की रात को वह अपने पति अजय भारद्वाज, दोनों बेटियों व हैल्पर मुनीष के साथ अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे तो निकट ही मार्केट में के.एफ.सी  से चिकन लेने के लिए रूक गया।

इस दौरान गुब्बारे बेचने वाला युवक जो कि उसकी बेटी को तंग परेशान करता था, वह भी मौके पर आ गया। उसका पति कार से उतर कर उसे समझाने के लिए गया तो युवक ने उसके साथ बहस बाजी करनी शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। युवक ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया जिन्होंने उनकी कार पर ईट पत्थर फैंकने शुरू कर दिए । इस दौरान कार में बैठी उसकी बेटियों व उसने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई । जब वह उसे रोकने के लिए कार से नीचे उतरी तो युवक ने उसकी लज्जा भंग कर दी और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने किसी तरह से मौके से भाग कर अपनी जान बचाई । इस दौरान आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देते रहे। जांच अधिकारी सब-इंस्पैक्टर अमलोक सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button