मध्यप्रदेश
सतना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेप का आरोपी भाजपा नेता अरेस्ट, गिरफ्तारी से पहले दी थी पुलिस को चुनौती

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुरबघेलान में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने और आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई. पीड़िता के पास जाकर बीजेपी नेता ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब इस मामले में आरोपी भाजपा नेता अशोक सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धराओं में केस दर्ज किया गया है और आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस गंभीर मामले पर पिछले 5 दिन से पुलिस की जांच की जा रही है. पीड़िता ने आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ 22 दिसंबर को लिखित शिकायत यहां पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से की थी. एसपी ने केस की गंभीरता के मद्देनजर उसी दिन जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी को सौंपी थी.





