March 23, 2026 12:14 am
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
छत्तीसगढ़

भिलाई में भक्त के सामने आने से पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काफिले की गाड़ियां टकराई, एक युवती ने नस भी काटी

भिलाई: सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

हादसे में सभी सुरक्षित: इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. कार के अंदर बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित हैं. हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें.

युवती की हरकत से मचा हड़कंप: हादसे के बाद एक और बड़ी घटना हुई. भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. बताया गया कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की.

व्यक्तिगत पूजा के लिए नहीं आए: घटना की जानकारी मिलते ही मंच से पंडित शास्त्री ने सभी भक्तों से भावुक अपील की कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाए. उन्होंने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की पूजा और कथा के लिए आए हैं.

5 दिवसीय हनुमंत कथा का अंतिम दिन: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा आयोजित की गई है. सोमवार को इसका अंतिम दिन है. यह कथा 5 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चली. कथा सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी हुए शामिल: हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे थे. दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा श्रवण किया. वहीं रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button