February 23, 2026 9:17 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

Jalandhar में High Alert! चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, नए साल को लेकर हुए बदलाव

जालंधर: आज पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इसको लेकर जालंधर शहर में पुलिस पहले से ही पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं कि शहरवासी नए साल का स्वागत शांति और उत्साह के साथ कर सकें। इसी के मद्देनज़र जालंधर शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

इसी क्रम में बीती देर रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, दोमोरिया पुल सहित शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी की। हर नाके पर करीब 10 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच-पड़ताल की गई और उनसे पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नए साल की रात किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, गैरकानूनी गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी दुकानदार रात 1 बजे के बाद अपनी दुकान खुली नहीं रख सकेगा।

शहर के सभी प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मॉडल टाउन, गोल मार्केट और पीपीआर मार्केट में विशेष पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। गुंडागर्दी पर अंकुश लगाने के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों, विशेष रूप से नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस को ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर के प्रवेश मार्गों पर 10 चेक प्वाइंट और आंतरिक इलाकों में 16 चेक प्वाइंट व चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी एसएचओ और जीओ द्वारा की जा रही है। सभी दुकानदारों को सूचित कर दिया गया है कि उनकी दुकानें केवल रात 1 बजे तक ही खुली रहेंगी, इसके बाद किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button