March 6, 2026 8:31 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में साल 2025 का क्राइम ग्राफ जारी, आबकारी केसों में जिला अव्वल

राजनांदगांव: नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. साल 2025 कई घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रहा. ऐसे में अपराध की घटनाएं छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय रही. छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव कानून व्यवस्था के मोर्चे पर कैसा रहा. इसे लेकर राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने प्रेस वार्ता में राजनांदगांव जिले के क्राइम ग्राफ की जानकारी दी है.

साल 2025, राजनांदगांव में कितने अपराध हुए

शुक्रवार को राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने एसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्राइम का डेटा पेश किया है. उन्होंने बताया कि साल 2025 में छत्तीसगढ़ के अंदर कुल 3886 अपराध पंजीकृत किए गए हैं.

राजनांदगांव के क्राइम की घटनाओं का जिक्र

  • आबकारी विभाग 1288 केस
  • नारकोटिक्स के 26 केस
  • हत्या के 27 केस
  • जुएबाजी के 38 केस
  • आर्म्स एक्ट के 87 केस
  • मोहड़ में ग्रामीणों के ऊपर गोली चलाए जाने का केस

राजनांदगांव में हुए आपराधिक केसों की पूरी जानकारी

राजनांदगांव में साल 2025 के अंदर हुए आपराधिक केसों की एसपी अंकिता शर्मा ने विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग के 1288 प्रकरण में 1351 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है. इसी तरीके से नारकोटिक्स के 26 प्रकरणों में 45 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. जुआ के 38 मामलों में 176 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आर्म्स एक्ट के 87 मामलों में 94 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

कितने केसों का हुआ निपटारा ?

राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले में कई क्राइम केसों को सुलझा लिया गया है. बलात्कार के 65 प्रकरण में 61 प्रकरण सुलझा लिए गए हैं और अन्य प्रकरणों को जल्दी सुलझाया जाएगा,इसी तरीके से डकैती के तीन केस में तीनों केसों को सुलझा लिया गया है. लूट के सभी 17 केसों को सुलझा लिया गया है और 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

जिले में क्राइम के खिलाफ लगातार राजनांदगांव पुलिस ने एक्शन लिया है. बीते वर्षों की तुलना में कई प्रकरणों में कमी आई है. जो केस अभी सुलझे नहीं हैं उनको सुलझाने का प्रयास किया जाएगा- अंकिता शर्मा, एसपी, राजनांदगांव

ट्रैफिक व्यवस्था का लेखा जोखा

एसपी अंकिता शर्मा ने इस अवसर पर राजनांदगांव में यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े केसों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जिले में यातायात पुलिस द्वारा 23837 चालानी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में लाखों रुपए चालानी राशि के रुप में वसूले गए हैं.

Related Articles

Back to top button