February 27, 2026 9:19 pm
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
पंजाब

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की राष्ट्रगान को लेकर धमकी, भड़काऊ वीडियो की जारी!

प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भड़काऊ गतिविधियों को तेज करते हुए पंजाब के युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया है। हाल ही में जारी एक वीडियो जारी करते हुए पन्नू ने खुद को जेन-Z (नई जेनरेशन) से जोड़ने की कोशिश करते हुए उन्हें देश के खिलाफ उकसाने का प्रयास किया है।

वीडियो में पन्नू ने दावा किया है कि वह 12 जनवरी से पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रगान को लेकर बाधा पैदा करने की योजना बना रहा है, यानी कि 12 जनवरी से राष्ट्रगान बंद हो जाएगा। राष्ट्रगान जन- गण- मन बंद करवाएंगे और उसकी जगह, “देह शिवा बर मोहे इहे” चलाएंगे। इसके साथ ही पंजाब से हिन्दी को भी हटाया जाएगा।इसके साथ ही उसने युवाओं से SFJ की गतिविधियों से जुड़ने की अपील भी की है।

युवाओं को गुमराह करने की कोशिश

अपने बयान में पन्नू ने पंजाब को भारत के अधीन बताया और अलगाववादी भाषा का इस्तेमाल करते हुए राज्य को स्वतंत्र करने की बात कही। उसने यह भी कहा कि पंजाब के युवा बड़ी संख्या में विदेश जाना चाहते हैं और वहां उसके संगठन से संपर्क में हैं। पन्नू ने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। युवाओं को उकसाने के इरादे से पन्नू ने यह तक कहा कि अगर परिवार या सरकार SFJ से जुड़ने से रोके, तो उनसे सवाल किए जाएं। उसने कहा कि, एक रेफरेंडम करवाएं ताकि वर्ष 2026 में पंजाब को अलग देश बनाया जा सके।

पहले भी दे चुका है धमकियां

गौरतलब है कि इससे पहले भी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कई बार धमकी दे चुका है। इनमें लैंड पूलिंग बिल और गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी धमकियां शामिल रही हैं। पन्नू का यह नया वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पन्नू की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button