February 23, 2026 8:04 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

झारखंड में सुबह ठंड, दोपहर में राहत, प्रमुख शहरों का तापमान स्थिर, कोहरे का असर जारी

रांची: झारखंड में सर्द सुबह और ठंड भरी रात का सिलसिला जारी है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत है. राजधानी रांची समेत राज्य के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 6 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 12.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. जमशेदपुर में अधिकतम 25.4 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 25.6 और न्यूनतम 8.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 25.1 और न्यूनतम 11.2 डिग्री और देवघर में अधिकतम 24.4 डिग्री और न्यूनतम 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है.

न्यूनतम तापमान में सुधार से राहत

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 3 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड गुमला में 6.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि गुमला में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री होने की वजह से दिन में लोगों को काफी राहत मिली है. गुमला जिले में धूप भी अच्छी निकल रही है. पूरे राज्य में दिन के वक्त सबसे ज्यादा सर्दी लातेहार में महसूस की जा रही है. क्योंकि वहां का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पहुंच गया है. वहीं चाईबासा में सबसे ज्यादा 26.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है. शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री से 26 डिग्री के बीच है.

Jharkhand weather report

इन जिलों में घना कोहरे की संभावना

मौसम केंद्र ने अगले 5 जनवरी तक के लिए राज्य के 11 जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिले शामिल हैं. 4 जनवरी को राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

किसानों के लिए सलाह

किसानों से आलू, सब्जियों और सरसों की फसल को बीमारी से बचाने के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी गई है. कम तापमान और नमी के तनाव की वजह से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सब्जियों में हल्के पानी के छिड़काव की जरूरत है. सब्जियों की नर्सरी को पॉलिथीन से कवर करने पर खराब अंकुरण से बचाव मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button