February 24, 2026 6:29 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

अंधेरे में डूबी जालंधर शहर की कई सड़कें, बढ़ रहा अपराध का खतरा

जालंधर: शहर की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिसके कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इस अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं और लूटपाट व चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बंद स्ट्रीट लाइटों की मुरम्मत नहीं की गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इलाका निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करवाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पार्षद शैरी चड्ढा ने भी क्षेत्र में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर दिलाया था। पार्षद का कहना था कि अंधेरे के कारण आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है और अपराधियों को खुला मौका मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button