February 23, 2026 2:47 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
महाराष्ट्र

धुले में हिंसा के बाद तनाव: गुरुद्वारे में गद्दी की जंग सड़क पर आई, पुलिस पर पथराव के बाद 8 उपद्रवी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. यहां ऐतिहासिक गुरुद्वारे की गद्दी और कब्जे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और पूरे इलाके में तनाव फैल गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुरुद्वारा परिसर में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडों से हमले किए गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, इस घटना की मुख्य वजह पूर्व प्रमुख बाबा धीरज सिंह खालसा की हत्या से जुड़ी बताई जा रही हैइसको लेकर सिख समुदाय के एक गुट ने बाबा रणवीर सिंह पर आरोप लगाए हैं. सिख समुदाय का आरोप है कि बाबा धीरज सिंह की हत्या के पीछे बाबा रणवीर सिंह का हाथ है. इसके साथ ही ये भी आरोप है कि बाबा रणवीर सिंह ने पिछले दो दिनों से गुरुद्वारे पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था.

लोगों पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले

इससे समुदाय के दूसरे गुट में भारी नाराजगी थी. इसी नाराजगी के चलते रविवार रात बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारे पहुंचे. इस दौरान हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब अंदर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसके बाद पथराव और तेज हो गया और हिंसा भड़क उठी. घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में किया गया. पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

8 लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबा रणवीर सिंह समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. धुले के अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे ने चेतावनी दी है कि घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गुरुद्वारा परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button