March 2, 2026 7:37 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
झारखण्ड

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स के छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 40 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा में नहीं मिलेगी बैठने की अनुमति

पलामूः नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले कई छात्रों का अटेंडेंस तय मानक के अनुसार काफी कम है. अब ऐसे छात्रों पर विश्वविद्यालय बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स में पढ़ाई करने वाले 40 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रबंधन ऐसे छात्रों को ई-मेल और फोन के माध्यम से कार्रवाई की जानकारी देगा.

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों की मौजूदगी को लेकर सख्त रवैया अपनाने वाला है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वोकेशनल कोर्स में पढ़ाई करने वाले 40 प्रतिशत छात्रों की अटेंडेंस मानक के अनुसार नहीं है. यूजीसी के तय मानक के अनुसार छात्रों का कॉलेज में अटेंडेंट 70 प्रतिशत होना चाहिए.

कुलपति ने दी जानकारी

इस संबंध में नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स में 40 प्रतिशत छात्र क्लास में उपस्थित नहीं हो रहे हैं. यह सोचनी है विषय है. यूनिवर्सिटी मामले में कोई भी कोटा नहीं भरने वाली है. वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों की कॉलेज में अनुपस्थिति को लेकर कार्रवाई शुरू होगी. छात्रों को ई-मेल और फोन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी और उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा. कुलपति ने बताया कि प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स को लेकर यूनिवर्सिटी किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी.

दरअसल, नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों में विभिन्न प्रकार के प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई होती है. यूनिवर्सिटी में बीएड, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, मास कम्युनिकेशन की कोर्स होता है. इन कोर्स में दो हजार से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button