February 23, 2026 9:02 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

इंस्टाग्राम पर डाली नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की वीडियो, पूरा मामला जान होगी हैरानी

पंचकूला: स्टेट साइबर क्राइम पुलिस थाने में छोटे बच्चों की आपत्तिजनक हालात में और यौन शोषण से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। जिसमें स्टेट साइबर क्राइम थाना टीम ने खुद इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। क्योंकि हरियाणा में साइबर क्राइम थाना यूनिट को सोशल मीडिया को स्कैनिंग करने का भी काम दिया गया है। जिसके चलते ही यह मामला और वीडियो स्कैर्निंग में सामने आया और अब कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि इस वीडियो को चरखौदादरी के एक अकाऊंट से पोस्ट किया गया है। जिस पर पंचकूला स्थित स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज की है।

असल में हुआ यूं कि हरियाणा पुलिस की हाल ही में हुई मीटिंग में साइबर सैल, स्टेट साइबर क्राइम पुलिस थाना और 0.00 यूनिट्स को सोशल मीडिया को स्कैन करने के लिए कहा गया था। जिसके बाद एम.डी.सी. स्थित साइबर क्राइम पुलिस थाना यूनिट की सर्च में एक फीड पर यह पोस्ट सामने आई।

साइबर क्राइम पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले में कहा गया है कि चरखीदारी के रहने वाले मनोज कुमार की ओर से अपने इंस्टग्राम से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट किए गए वीडियो में नाबालिग बच्चों को आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया है।

सामाजिक तौर पर ऐसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना अपने आप में ही गलत बात है। लेकिन मनोज कुमार की ओर से साइबर अपराध के नियमों के खिलाफ जाकर आई.टी. एक्ट की धाराओं के तहत यह अपराध किया है। जिसके चलते आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर स्टेट साइबर क्राइम यूनिट की और से इस वीडियो को सोशल मीडिया से हाइड कर दिया गया है। इस तरह के कई अन्य फीड भी साइबर क्राइम यूनिट के सामने आए हैं। ऐसे में इन सभी को हाइड करने का काम किया जा रहा है। स्टेट क्राइम ब्यूरो की एक टीम को स्पैशल इसी काम पर लगाया गया है। सेक जिसमें हरियाणा से जुड़े सोशल मीडिया करू अकाऊंट्स को स्कैन किया जा रहा है। (1 जिसके चलते कई अन्य बड़े मामले सामने आ सकते हैं

Related Articles

Back to top button