February 23, 2026 8:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

सिरपुर महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने लिया जायजा, बॉलीवुड और छॉलीवुड के कलाकारों से सजेगी शाम

महासमुंद: जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में होने वाले सिरपुर महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है. माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा. महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जिला प्रशासन की टीम के साथ सिरपुर पहुंचे और आयोजन स्थल सहित कई जगहों का जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद: निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार और सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ धम्म शील गणवीर भी उपस्थित रहे. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनसुविधाओं से युक्त बनाया जाए. उन्होंने कहा कि सिरपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

इन सुविधाओं पर दिया गया जोर

  • साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन
  • पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था
  • पार्किंग, बिजली और स्ट्रीट लाइट
  • अग्निशमन, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सुविधा
  • मुख्य मंच तक पहुंचने के लिए चौड़े और सुगम मार्ग
  • दर्शकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार का अवसर: महोत्सव में विभागीय स्टॉल, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद, पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे. स्थानीय कारोबारियों के साथ स्व-सहायता समूहों और कारीगरों को स्टॉल आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा.

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र: महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां, स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन होगा. कार्यक्रम का समय प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा.

सिरपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान है. आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और जनसुविधाओं से युक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है.– विनय कुमार लंगेह, कलेक्टर, महासमुंद

प्लास्टिक मुक्त वातावरण के निर्देश: प्रतिदिन कार्यक्रम के बाद कचरा उठाव अनिवार्य किया गया है. प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ महोत्सव बनाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं. पेयजल टैंकरों का नियमित क्लोरीनेशन और सड़क मरम्मत के साथ अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था करने की बात भी कही गई है.

नियंत्रण कक्ष की होगी स्थापना: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल का विस्तृत ले-आउट जल्द तैयार किया जाए और सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए.

Related Articles

Back to top button