February 11, 2026 7:16 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

भक्ति की ‘रफ्तार’: 450 किलोमीटर का सफर और स्केटिंग का जुनून, नन्हीं वंशिका ने पेश की राम भक्ति की मिसाल

यूपी के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की रहने वाली 9 वर्षीय वंशिका यादव की चर्चा इन दिनों प्रदेश भर में हो रही है. वह स्केटिंग कर 450 किमी की दूरी तय कर राम लला के दर्शन करने फिरोजाबाद से अयोध्या पहुंच गई. वहां पहुंचने पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उसका स्वागत किया और राम लला का दर्शन कराया. वंशिका 5 दिनों तक स्केटिंग से सफर तय कर अयोध्या पहुंची.

वंशिका के आगे पीछे उसके पिता शिव शंकर यादव व चाचा कार से चल रहे थे. स्केटिंग कर अयोध्या जाते वंशिका का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि वह सड़क पर दूरी व स्थान को प्रदर्शित करने वाले लगे मील पत्थरों पर पड़ी धूल को भी साफ कर रही है. ट्रस्टी डाॅक्टर अनिल मिश्र ने कहा कि शिकोहाबाद से आई वंशिका की यह भक्ति भगवान स्वयं देख रहे हैं.

उन्होंने कहा कि 450 किलोमीटर लंबे सफर को तय कर उसने देशभर की महिलाओं को बड़ा संदेश दिया है. कोई भी कार्य यदि ठान लिया जाए तो वह जरूर पूरा होता है. उन्होंने कहा कि इस ठंड में स्केटिंग कर अयोध्या आने का संकल्प भावुक करने वाला है. बड़े ही बहादुरी से बेटी अयोध्या पहुंची है. इस संकल्प को पूरा करने के लिए उनके माता पिता को बधाई.

कब शुरू की थी यात्रा?

वंशिका ने 3 जनवरी को अपनी यात्रा शुरू की थी. हाईवे, सड़कों और पतली गलियों से स्केटिंग करते हुए वह 9 जनवरी को अयोध्या पहुंची. खराब मौसम और लंबी दूरी के बावजूद, उसने बिना किसी रुकावट के अपना मिशन जारी रखा. बीच-बीच में, वंशिका को सड़क किनारे लगे मील के पत्थरों से धूल, झाड़ियां और मलबा हटाते हुए देखा गया.

यह एक ऐसा काम था, जिससे पता चलता है कि वह कितनी अनुशासित थी और अपने साथ जिम्मेदारी की भावना लेकर चल रही थी. डाॅक्टर अनिल मिश्र ने कहा कि जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे आध्यात्मिकता से दूर रहते हैं. उस उम्र में वंशिका का रास्ता वाकई अलग है. अब ऐसे में वंशिका की चर्चा अयोध्या और फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश भर में हो रही है.

Related Articles

Back to top button