February 25, 2026 9:04 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
झारखण्ड

खूंटी में ‘बर्फीला’ टॉर्चर: पारा गिरकर 1.4 डिग्री पर पहुंचा, झारखंड का सबसे ठंडा इलाका बना खूंटी

रांची: झारखंड के खूंटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से पिछले 24 घंटे के भीतर पारा 0.1 डिग्री लुढ़ककर 1.4 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम केंद्र के मुताबिक 4.0 डिग्री तक के तापमान को शीतलहर की श्रेणी में रखा जाता है. अगर पारा 2.0 डिग्री से से नीचे चला जाता है तो अत्यधिक शीतलहर कहा जाता है. आने वाले दिनों में सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के बाद दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है.

इन जिलों में ठंड से हाल है बेहाल

मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक खूंटी के बाद सबसे ज्यादा ठंड गुमला में पड़ रही है. यहां का तापमान 1.5 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके बाद डाल्टनगंज में 3.5 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम में 3.4 डिग्री और हजारीबाग में 3.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. बोकारो में 4.2 डिग्री, पाकुड़ में 6.1 डिग्री, रांची में 6.4 डिग्री, कोडरमा में 6.6 डिग्री, देवघर में 7.1 डिग्री, जमशेदपुर में 8.0 डिग्री, लातेहार में 8.0 डिग्री और लोहरदगा में 10.0 डिग्री तापमान रहा है.

अधिकतम तापमान में कमी दर्ज

मौसम केंद्र, रांची की ओर से 10 जनवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिलों के अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 26.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. वहीं, सरायकेला में 25.4 डिग्री और पूर्वी सिंहभूम में 25.0 डिग्री रहा है. शेष सभी जिलों का अधिकतम पारा 25.0 डिग्री के नीचे चला गया है. दिन के वक्त लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और रांची में सिहरन महसूस की जा रही है. क्योंकि लातेहार का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री पर पहुंच गया है. इसके अलावा लोहरदगा में 18.3 डिग्री, हजारीबाग में 19.3 डिग्री और रांची में 19.2 डिग्री रहा है.

खूंटी के अलावा रांची और गुमला में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों में डाल्टनगंज, चाईबासा, बोकारो, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग और खूंटी में शीतलहर देखने को मिला है. इन जिलों में कड़ाके की सर्दी की वजह से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है. शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं. मौसम केंद्र ने भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Related Articles

Back to top button