February 24, 2026 6:28 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
झारखण्ड

पलामू में सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत, गाड़ी और बाइक की टक्कर से हुआ हादसा

पलामूः जिला में पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई के पिपरा के इलाके में एक गाड़ी और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है. जबकि चार अन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. स्कॉर्पियो पर सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए संचार कंपनी के लोग सवार थे.

पांकी थाना क्षेत्र के नुरू के रहने वाले भरत साव एवं ब्यास यादव बाइक से घर जा रहे थे. इसी क्रम में डालटनगंज पांकी रोड पर कोनवाई के पिपरा में सामने सारी स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में भरत एवं ब्यास गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि स्कॉर्पियो को ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ. सभी को इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल रेफर कर दिया. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में डॉक्टरों ने भरत एवं ब्यास को मृत घोषित कर दिया.

पांकी के थाना प्रभारी राजेश रंजन ने इस हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो और बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जख्मी दोनों युवक की मौत के संबंध में जानकारी मिली है. स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है. पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है एवं छानबीन कर रही है. स्कॉर्पियो पर सरकारी क्षेत्र के संचार कंपनी से जुड़े हुए लोग सवार थे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button