जम्मू-कश्मीर में BSF बैरक में भीषण आग से दर्दनाक हादसा, Punjab का जवान शहीद
बांदीपोरा : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में 62वीं बटालियन कैंप के एक बैरक में कल रात आग लगने से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना बांदीपोरा के मदार इलाके में हुई, जहां आग ने बैरक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और ढांचा पूरी तरह जल गया। उस समय अंदर मौजूद कांस्टेबल को बचाया नहीं जा सका और आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बाद में शव को मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया, जिसके बाद उसे उसके पैतृक स्थान भेज दिया जाएगा। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.