March 3, 2026 12:31 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
उत्तरप्रदेश

रेलवे की बड़ी लापरवाही: ट्रेन गुजरी, पर नहीं खुला फाटक; गेटमैन की ‘भूल’ ने हजारों को किया परेशान

उत्तर प्रदेश के अमेठी से लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात एक गेटमैन शराब के नशे में धुत होकर अपनी जिम्मेदारी भूल बैठा. जानकारी के मुताबिक निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रात करीब 9 बजे गेटमैन वीरेंद्र की ड्यूटी थी. इसी दौरान एक ट्रेन के आने के कारण उसने नियमानुसार रेलवे फाटक को बंद कर दिया, लेकिन शराब के नशे में होने के चलते वह ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खोलना भूल गया. नशे की हालत में गेटमैन फाटक के पास खड़ा रहा और घंटों तक राहगीरों की परेशानी को अनदेखा करता रहा.

गेटमैन के फोन से दी स्टेशन इंचार्ज को जानकारी

इसके बाद स्थानीय लोगों ने गेटमैन के मोबाइल फोन से ही स्टेशन इंचार्ज को फोन कर घटना की जानकारी दी. लोगों ने स्टेशन इंचार्ज को बताया कि गेटमैन शराब के नशे में है, कई घंटों से फाटक बंद है और वह उसे खोल नहीं रहा है. साथ ही यह भी अनुरोध किया गया कि किसी अन्य कर्मचारी को तुरंत भेजकर फाटक खुलवाया जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके.

इस तरह राहगीरों को काफी देर तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जहां नशे की हालत में गेटमैन फाटक के पास खड़ा रहा, लेकिन फाटक नहीं खोला. गेटमैन की इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रेलवे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अब देखना यह होगा कि रेलवे विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और दोषी कर्मचारी पर किस तरह की कार्रवाई की जाती है.

Related Articles

Back to top button