Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

रायपुर में 23 जनवरी को IND Vs NZ T20 मैच, शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की बनी खास पहचान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव ने कहा की छत्तीसगढ़ में लगातार अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन हो रहा है. डिप्टी सीएम ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लगातार इस तरह के मैचों का आयोजन भविष्य में भी होता रहेगा. क्रिकेट मैच को लेकर जो उत्साह यहां के क्रिकेट प्रेमियों में देखा जा रहा है, उस कारण से अन्य कई मैचों का आयोजन भविष्य में रायपुर में किया जाएगा.

रायपुर में 23 जनवरी को होगा IND Vs NZ टी-20 मैच

23 जनवरी को छत्तीसगढ़ में T20 मैच के पूल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाना है. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस बात की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजनों का होते रहना जरूरी है. छत्तीसगढ़ के जो क्रिकेट प्रेमी हैं वो भी चाहते हैं कि यहां पर मैचों का आयोजन होते रहना चाहिए. क्रिकेट प्रेमियों के बीच मैचों को लेकर उत्साह बना रहता है.

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा मुकाबला

आपको बता दें कि T20 मैचों की चल रही श्रृंखला का एक मैच रायपुर में भी होना है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को होने वाले इस मैच को लेकर तैयारियां चल रही हैं. प्रशासनिक स्तर पर भी इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. सुरक्षा के मद्देनजर शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के चारों तरफ बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है. पिछली बार जिस तरह से अव्यवस्था हुई थी उस तरह की दिक्कतें इस बार नहीं हों, इसका खास ध्यान रखा जाएगा.

3 दिसंबर 2025 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां मैच खेला गया था. तब कुछ लोग स्टेडियम की दीवार फांदकर भीतर घुस गए थे. सुरक्षा व्यवस्था में जिस तरह से सेंध लगी थी इस बार ऐसा कुछ नहीं हो, इसका खास इंतजाम रखा जाएगा.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट बोर्ड भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच को लेकर 15 जनवरी को इसके सभी रूपरेखा की जानकारी देंगे इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.