February 23, 2026 8:44 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
झारखण्ड

रांची में बच्चा बरामदगी पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल, पुलिस ले रही है श्रेय लेकिन असली हीरो तो…

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा से रहस्यमय ढंग से गुम हुए दोनों बच्चों की बरामदगी के बाद भले ही झारखंड पुलिस फीलगुड में है लेकिन पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अंश और अंशिका की बरामदगी के हीरो रामगढ़ के बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, डब्ल्यू साहू, सन्नी और उनके साथी हैं.

वास्तविकता कुछ और है: बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने दोनों बच्चों के सकुशल बरामदगी में इन लोगों की सराहनीय भूमिका होने के लिए सरकार की ओर से इन्हें घोषित इनाम और सम्मानित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी पीठ थप थपा रही है, यहां तक कि हटिया डीएसपी पटाखे छोड़ रहे हैं जबकि वास्तविकता कुछ और है. यदि पुलिस प्रशासन इतनी ही चुस्त रहती तो घटना के तुरंत बाद मुहिम चलाई जाती तो इतने दिनों तक बच्चे गायब नहीं रहते. बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड से लगातार हर साल सैकड़ों बच्चे गुम हो रहे हैं और पुलिस प्रशासन उसे ढूंढ नहीं पा रही है.

जेजे एक्ट को भूल गई झारखंड पुलिस: बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष ने बच्चों की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा कानून का उल्लंघन किए जाने की बात कहते हुए कहा कि पहले सीडब्ल्यूसी को सौंपा जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसे पहले मीडिया के समक्ष सार्वजनिक किया गया और बाद में बताया गया तो शाम में लोहरदगा से सीडब्ल्यूसी के लोगों को बुलाकर प्रक्रिया पूरी की गई. सबसे दुखद बात है कि रांची में दो साल से सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष का पद खाली है, ऐसे में समझा जा सकता है कि राज्य सरकार कितनी गंभीर है.

बीजेपी नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए बताया कि एसीबी ने जिस तरह से पिछले दिनों एक केस में, विनय चौबे एवं अन्य अधिकारी और उससे जुड़े आरोपियों को बचाने का काम किया था, इससे साफ पता चलता है कि पुलिस प्रशासन किस तरह से काम कर रही है.

‘भ्रष्टाचारियों’ को बचाने में लगी है राज्य सरकार: नेता प्रतिपक्ष

ईडी कार्यालय में रांची पुलिस के पहुंचने पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक केस में आरोपी संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में कांड दर्ज करके पूरे केस को डायवर्ट करने की कोशिश की है और उसके बाद रांची पुलिस वहां पहुंचती है, उससे साफ होता है कि राज्य सरकार, किस तरह से ‘भ्रष्टाचारियों’ को बचाने में लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button