February 23, 2026 8:03 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

सत्संग में जाने की खुशी मातम में बदली! बलौदाबाजार में टायर फटते ही ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, रायपुर जा रहे परिवार के साथ भीषण हादसा

बलौदाबाजार: जिले की सड़क पर तेज रफ्तार का कहर दिखा. डोटोपाड क्षेत्र के मल्लिन नाला के पास रविवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे भारी टेलर के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार लोग चीख-पुकार करते हुए मदद की गुहार लगाने लगे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसने तुरंत राहत और बचाव में मदद की.

टायर फटने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन तेज रफ्तार में था. जैसे ही वाहन मल्लिन नाला के पास पहुंचा, अचानक आगे का बायां टायर फट गया. तेज स्पीड के कारण चालक वाहन पर कंट्रोल नहीं रख सका और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

रायपुर सत्संग के लिए निकले थे, रास्ते में हादसा

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है. सभी यात्री कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बताए जा रहे हैं. ये सभी लोग रायपुर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तड़के सुबह घर से निकले थे. घर से धार्मिक कार्यक्रम के लिए निकले इन लोगों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि उनकी यह यात्रा कुछ ही घंटों में दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी.

वाहन में फंसा चालक, मुश्किल से निकाला गया बाहर

हादसे में सबसे ज्यादा चोट स्कॉर्पियो चालक को आई. टक्कर के बाद वह वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया था. दरवाजे मुड़ गए थे और चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने ही साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया. बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की संयुक्त मशक्कत के बाद चालक को किसी तरह बाहर निकाला गया.

सभी घायल, दो की हालत गंभीर

दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार सभी 6 लोग घायल हुए हैं. कुछ को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं, दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पुलिस वाहन की मदद से लवन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

इस हादसे में स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता काबिले-तारीफ रही. यदि समय रहते मदद न मिलती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी. ग्रामीणों ने न सिर्फ घायलों को संभाला, बल्कि ट्रैफिक को नियंत्रित करने में भी मदद की, जिससे अन्य वाहन सुरक्षित निकल सकें.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और टेलर को सड़क से हटाकर यातायात ठीक किया. प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और टायर फटना बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. टेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है.

सड़क सुरक्षा को लेकर चेतावनी

प्रशासन और यातायात पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षित ड्राइविंग की अपील कर रही है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं. यह हादसा भी एक चेतावनी है कि थोड़ी सी चूक कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मल्लिन नाला और डोटोपाड क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और यहां स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेतों की कमी है. प्रशासन से यहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग भी उठ रही है.

Related Articles

Back to top button