February 24, 2026 2:00 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा बनेगा चैंपियन की नर्सरी! 20 एकड़ में तैयार होगा हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अब गांव के बच्चे भी खेलेंगे इंटरनेशनल मैच

छिंदवाड़ा : इमलीखेड़ा में स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से छिंदवाड़ा में खिलाड़ियों को और बढ़ावा मिलने जा रहा है. यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के लिए सरकार ने छिंदवाड़ा को 6 करोड़ 69 लाख रुपए का बजट दिया है. इसके बाद छिंदवाजडा सांसद बंटी विवेक साहू ने इमलीखेड़ा में बनने वाले खेल परिसर के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

20 एकड़ जमीन में बनेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

जिले के खिलाडियों को 6 करोड़ 69 लाख की राशि से निर्मित होने वाले एकीकृत बहुउद्देशीय खेल परिसर की सौगात मिली है. सांसद ने इमलीखेड़ा में 20 एकड़ जमीन में बनने जा रहे इंटीग्रेटेड मल्टी पर्पज स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली व सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मैदान का निरीक्षण किया. सांसद ने इमलीखेड़ा में आवंटित 20 एकड़ जमीन में खेल मैदानों व भवनों के निर्माण के नक्शे व डिजाइन को समझा और जमीन का निरीक्षण करते हुए कॉम्प्लेक्स को हाईटेक बनाने की बात कही.

दो चरणों में होगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण

सांसद खेल महोत्सव के समापन व पुरस्कार वितरण के मौके पर मध्यप्रदेश शासन खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सांसद बंटी विकेट साहू ने इसकी मांग की थी. इस मांग को शासन ने स्वीकृत कर लिया है, जिसके तहत 6 करोड़ 69 लाख की राशि स्वीकृत हुई है, जिसके अंतर्गत 20 एकड़ आवंटित जमीन में प्रथम फेज में एप्रोच रोड, प्रशासनिक भवन सहित इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में बैडमिंटन, मल्टीपर्पस हॉल, योगा हॉल, टेबल टेनिस हॉल, फिटनेस सेंटर का निर्माण किया जाएगा. वहीं दूसरे फेज में 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल, स्विमिंग पूल कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोर्ट का निर्माण किया जाएगा.”

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने की थी घोषणा

22 दिसम्बर को सांसद खेल महोत्सव समापन के मौके पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खेल मंत्री विश्वास सारंग के सामने ये मांग रखी थी. सभी मांगों को खेल एवं युवा कल्याण व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने पूरा करते हुए मंच से ही उसकी घोषणा भी की थी. खेल मंत्री विश्वास सारंग ने घोषणा करते हुए कहा था, ” ईमलीखेड़ा में खेलो इंडिया गेम्स के लिए आरक्षित खेल परिसर की जमीन पर काम प्रारंभ करने के लिए एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. शुक्ला ग्राउंड में बने टेबल टेनिस हॉल के अधूरे निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी. इसके साथ ही छिंदवाड़ा व पांढुर्णा शहर में स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा.”उन्होंने आगे कहा, ” जिले की हर विधानसभा में खिलाड़ियों के लिए सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर का निर्माण होगा. हर्रई में स्वीकृत हुई सोसायटियों में ऑफिस का निर्माण कराया जाएगा. छिंदवाड़ा में भी सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम ग्राउंड का निर्माण कराया जाएगा.”

Related Articles

Back to top button