April 4, 2026 5:11 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
छत्तीसगढ़

छॉलीवुड स्टार मोहित साहू की काली करतूत? युवती का आरोप- जबरन रचाई शादी और फिर लहूलुहान कर दिया सिर

रायपुर : छत्तीसगढ़ी कलाकार मोहित साहू के खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज हुआ है. पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत भाटागांव के सिल्वर ऑक ब्लॉक 410 क्षेत्र में छालीवुड कलाकार मोहित साहू पर जबरन शादी के बाद मारपीट करने के आरोप लगे हैं. पुलिस की माने तो पीड़ित युवती का डॉक्टरी मुलायजा कराने के बाद युवती के बयान के आधार पर कलाकार मोहित साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि कलाकार मोहित साहू के खिलाफ शिकायत करने थाने में पीड़िता पहुंची हुई थी. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है, जिसको डॉक्टरी मुलायजा कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पीड़िता हॉस्पिटल से वापस आने के बाद उसके बयान के आधार पर मोहित साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही पुलिस के द्वारा की जाएगी- शील आदित्य शील, थाना प्रभारी

उज्जैन में की शादी,रायपुर में आया तो मुकरा

जानकारी के मुताबिक रायपुर में छालीवुड कलाकार मोहित साहू के खिलाफ पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता के मुताबिक मोहित साहू ने उसे बेरहमी से पीटा है, जिसकी वजह से उसके सिर से खून भी निकल रहा है. युवती के मुताबिक मोहित साहू उसे उज्जैन ले जाकर जबरन शादी की और शादी करके रायपुर लौटने के बाद शादी से मुकर गया.

पहले से ही शादीशुदा है मोहित साहू

आपको बता दें कि मोहित साहू पहले से ही शादीशुदा है जो पत्नी और पीड़िता को अलग-अलग जगह पर रखा था. मोहित साहू और पीड़िता के बीच पहले वाद विवाद हुआ, जिसके बाद मोहित साहू ने युवती के घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से सिर पर हमला किया है. जिसकी वजह से उसके सिर पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा है.

Related Articles

Back to top button