February 24, 2026 2:19 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

Fake Registry Case: विक्रेता और खरीदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, फर्जीवाड़े में नायब तहसीलदार की भूमिका संदिग्ध

गन्नौर : फर्जी रजिस्ट्री के मामले में गन्नौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विक्रेता समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन सभी ने आपसी मिलीभगत से नियमों को ताक पर रखकर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई थी। फर्जी विक्रेताओं की पहचान प्रमोद कुमार निवासी नसीरपुर, खरीदार बलबीर सिंह निवासी पिल्लू खेड़ा, प्रवीन कुमार, रविंद्र और डीड राइटर विनय के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच गन्नौर थाना प्रभारी को सौंपी गई है। थाना प्रभारी को जल्द ही पूरे प्रकरण की जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। प्रारंभिक जांच में रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेजों में कई खामियां सामने आई हैं, जिससे पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस जांच के दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। इसे देखते हुए उनकी भूमिका की अलग से जांच के आदेश दिए गए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी

मामले के जांच अधिकारी रजिस्ट्री प्रक्रिया में उनकी भूमिका, दस्तावेजों की जांच तथा नियमों के पालन को लेकर अलग से पड़ताल करेंगे और इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेंगे। प्रशासन स्तर पर भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया गया है। फर्जी रजिस्ट्री मामले की प्रशासनिक जांच के लिए एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाना है। इस कमेटी को पांच फरवरी तक जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया में किन स्तरों पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी हुई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button