February 23, 2026 9:11 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
हरियाणा

Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारतीय सेना का रिटायर्ड जवान निकला दोषी

सोनीपत: सोनीपत में नाबालिग के साथ हैवानियत का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सेना के एक पूर्व जवान ने सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को इस बात का पता चला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके चार माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। बताया जा रहा है कि 62 साल के सेना से सेवानिवृत्त जवान अब बूढ़ा हो चुका उसने ही पड़ोस में रहता है।

सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सोनीपत पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल में भेजा। जिनके हाथ में देश की सुरक्षा की कमान है वे ही ऐसी घटनाएं करने लग जाए तो लोगों का तो विश्वास ही खत्म हो जाएगा।

हरियाणा में बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध को देखते हुए हरियाणा पुलिस और सरकार सख्त रवैया अपना रही है और न्यायालय में बेटियों के खिलाफ होने वाले अपराध पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पैरवी करती है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा मिल सके और पीड़ित को न्याय मिल सके।

Related Articles

Back to top button