February 11, 2026 5:16 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
दिल्ली/NCR

Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके पर ही मौत

दिल्ली के जंगपुरा इलाके में एक खौफनाक वारदात घटी. घर में 18 साल के एक बेटे से अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसकी मां को जा लगी. मौके पर ही मां की मौत हो गई. गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तुरंत फरार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मां के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंटली गोली चलने से ये हादसा हुआ है. फिलहाल जांच-पड़ताल की जा रही है.

बता दें कि मामला पंत नगर, जंगपुरा का है. लाजपत नगर थाना पुलिस को बीते सोमवार रात 10:39 बजे मूलचंद हॉस्पिटल से एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक महिला को गोली लगी है और वह मृत अवस्था में यहां लाई गई है. मृतक महिला की पहचान सुमति (37) के रूप में हुई, जो पंत नगर, जंगपुरा की रहने वाली थी. वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए आसपास के घरों में घरेलू काम करती थी.

बेटे के हाथ से चली गोली

महिला के परिवार में उसका पति छोटू और तीन बच्चे हैं. पति दिहाड़ी माली है. एक बेटा 18 साल का और एक 11 साल की बेटी है. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला के बेटे तरुण (18) के हाथ से गोली चली थी. तरुण ने कथित तौर पर आश्रम में एक व्यक्ति से एक गैर-कानूनी देसी पिस्टल खरीदी थी. जब वह अपनी मां को हथियार दिखा रहा था तो गलती से गोली चल गई और मां के चेहरे पर लग गई. घटना के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया.

पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ दर्ज की FIR

हालांकि पीछा करके पुलिस ने आरोपी बेटे तरुण को पकड़ लिया. पूछताछ में पता चला कि तरुण ने पिस्टल को एक नाले में फेंक दिया था. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाकर पिस्टल को बरामद कर लिया. पुलिस ने तरुण के खिलाफ BNS की धारा 105 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और 54 के तहत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तरुण ने हथियार किससे खरीदा था. इन सप्लायरों का गैंग कितना बड़ा है और कैसे दिल्ली में ये अपना धंधा चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button