February 20, 2026 8:54 am
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर

यमुनानगर: यमुनानगर के बनियावाला गांव की इस गौशाला की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां गोवंश के चारे, दवाई और साफ-सफाई का समुचित इंतजाम नहीं है। कई गायें और बछड़े बीमार हालत में पड़े हैं, जिनकी समय पर देखभाल नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ। सबसे गंभीर आरोप यह है कि मरने के बाद गोवंश के शवों को नियमों के तहत दफनाने या उचित निस्तारण करने के बजाय नदी में फेंक दिया जाता है। इससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है और आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नदी किनारे पड़े शवों को कुत्ते और जंगली जानवर नोचते नजर आते हैं, जो बेहद दर्दनाक और शर्मनाक दृश्य है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गौशाला में ही ऐसी लापरवाही होगी तो फिर गोवंश की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। गौशाला के साथ लगते आश्रम के कर्मचारियों ने बताया कि गौशाला की देखरेख का जिम आश्रम के पुजारी के पास है फिलहाल वह बाहर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि हमारी तरफ से पूरी कोशिश रहती है कि गोवंश का पूरा ख्याल रखा जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button