February 22, 2026 4:54 pm
ब्रेकिंग
Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल...
झारखण्ड

हाथी का ‘डिनर’ अटैक! दीवार और दरवाजा तोड़कर घर में घुसा गजराज, कमरे में रखा पूरा अनाज कर गया चट; इलाके में दहशत

बोकारो: जिला के गोमिया प्रखंड के तुलबुल गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया. एक हाथी ने एक घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया और घर के अंदर रखे अनाज को चट कर गया. झुंड में करीब 5 हाथी होने का दावा किया गया है.

घर का दरवाजा तोड़कर घुसा हाथी

वन विभाग की ओर से जारी वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक विशालकाय हाथी किस प्रकार से घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गया. गनीमत यह रही कि उस वक्त घर के लोग सतर्क थे और वक्त रहते सभी घर की छत के ऊपर चले गए थे, अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से नहीं इनकार किया जा सकता था.

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

गोमियां में इस घटना के बाद वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. क्षेत्र के तुलबुल गांव के अलावा सटे अन्य जिलों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है. इस संबंध में डीएफओ संदीप शिंदे ने कहा है जंगली हाथियों का झुंड फिलहाल लुगू बुरू पहाड़ी पर चढ़ा हुआ है, जिससे तलहटी और आसपास के सभी गांव को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इससे प्रभावित होने वाले मुख्य गांव तुलबुल, पिंडरा, टूटी झरना, ललपनिया, चोरगांवा, मोरपा, खाखंडा, नारायण और तिलैया शामिल हैं. इन गांव के ग्रामीणों को विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की गई है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

डीएफओ ने लोगों से घरों के अंदर रहने और शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है. डीएफओ ने कहा कि पिछले 1 महीने में हाथियों के हमले से कुछ लोगों की मौत भी हुई है. घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा कुछ सुरक्षित स्थानों को चिन्हित किया गया है. अगर किन्हीं के पास रहने की सही व्यवस्था या पक्का मकान नहीं है तो वैसे लोग वहां जाकर रह सकते हैं.

Related Articles

Back to top button