February 22, 2026 12:24 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
झारखण्ड

हंसता-खेलता परिवार पल भर में हुआ तबाह! भीषण हादसे ने ली अपनों की जान, घर में मची चीख-पुकार; देखें दिल दहला देने वाला मंजर

लोहरदगा: कुछ समय पहले ही परिवार खिलखिलाकर हंस रहा था. शादी समारोह से लौट रहे परिवार की खुशियां कुछ ही पलों में बिखर गईं. खुशियों के पल गम में तब्दील हो गए. कोहराम मच गया. जिसने सुना वही हैरान रह गया.

कार पर ही पलट गया रॉड लदा हुआ ट्रक

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाले जीवन बीमा कंपनी के एजेंट प्रकाश साहू का परिवार लातेहार जिला के नगर मंदिर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था. प्रकाश साहू अपनी ही कार में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गए हुए थे. सब कुछ ठीक-ठाक बीता. प्रकाश साहू वापस कर से घर लौट रहे थे. इसी दौरान लोहरदगा और लातेहार की सीमा पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के डेढ़टांगवा घाटी में भयानक सड़क दुर्घटना हुई. जिससे मौके पर ही प्रकाश साहू की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये दुर्घटना कुछ ऐसी हुई थी, प्रकाश साहू की कार जैसे ही घाटी से गुजर रही थी, वैसे ही वहां से गुजर रहे एक रॉड लदे हुए ट्रक का टायर पंचर हो गया और वह प्रकाश साहू की कार पर ही पलट गया. इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और प्रकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना जैसे ही लोहरदगा पहुंची वहां कोहराम मच गया. लोग भागते हुए अस्पताल पहुंचे. तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद प्रकाश साहू की पत्नी और बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस दर्दनाक घटना से हर कोई हैरान है. लोगों के समझ में नहीं आ रहा कि आखिर यह कैसे हो गया.

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. अरविंद कुमार, एसडीपीओ, लातेहार.

Related Articles

Back to top button