February 22, 2026 6:31 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
उत्तरप्रदेश

Gorakhpur News: गोरखपुर में टीचर ने किया सुसाइड, मरने से पहले छोड़ा वीडियो और 4 पन्नों का सुसाइड नोट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शिक्षक द्वारा खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुलरिहा इलाके के शिवपुर शहबाजगंज के रहने वाले शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने शनिवार को फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मौत को गले लगाने से पहले शिक्षक ने एक भावुक वीडियो बनाया और 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें शिक्षा विभाग के भ्रष्ट तंत्र का काला चिट्ठा खोला गया है.

वायरल वीडियो में मृतक शिक्षक की बेबसी साफ झलक रही है. शिक्षक ने रुंधे गले से कहा- भैया मुझे माफ कर दीजिएगा, मैं मरना नहीं चाहता था. मैं अपनी पत्नी और बच्चों के लिए जीना चाहता था, लेकिन मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया गया. मेरा 16 लाख रुपया डूब गया.

शिक्षक ने आरोप लगाया कि उसने शिक्षा विभाग में नौकरी और अन्य कार्यों के लिए देवरिया के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और बाबुओं को पत्नी के जेवर गिरवी रखकर और बैंक से कर्ज लेकर 16 लाख रुपये दिए थे. काम न होने और पैसे वापस न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से टूट चुका था.

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक कृष्ण मोहन सिंह तीन भाइयों में मंझले थे. उनका बड़ा भाई विदेश में रहता है. कृष्ण मोहन के पीछे उनकी पत्नी गुड़िया सिंह, 8 वर्षीय बेटी आस्था और 6 वर्षीय बेटा आदित्य रह गए हैं. शनिवार को जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, घर में कोहराम मच गया.

पुलिस की कार्रवाई और FIR दर्ज

सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आज यानी 22 फरवरी 2026 को मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्षेत्राधिकारी (CO) गोरखनाथ, रवि कुमार सिंह ने बताया- मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर गुलरिहा थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सुसाइड नोट और वीडियो को साक्ष्य के रूप में लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button