February 22, 2026 7:37 pm
ब्रेकिंग
Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम?
मध्यप्रदेश

Leopard in Burhanpur: बुरहानपुर के बंभाड़ा में तेंदुए का हमला, मवेशी को बनाया निशाना, अलर्ट पर वन विभाग

बुरहानपुर: जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर शाहपुर वन परिक्षेत्र के बंभाड़ा गांव में इन दिनों तेंदुए की दहशत से ग्रामीण खासे परेशान हैं. दरअसल, शुक्रवार देर रात तेंदुए ने किसान प्रकाश पूनमचंद बारी के खेत में गाय को अपना निशाना बनाया, जिससे गाय की मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

तेंदुए की दहशत, वन विभाग हुआ एक्टिव

तेंदुए की दस्तक के बाद वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है, शनिवार को डिप्टी रेंजर अरुण सातव घटना स्थल स्थल पहुंचे. उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है.

वन विभाग को तेंदुए का पगमार्क मिला

बता दें कि तेंदुए की दस्तक के बाद ग्राम पंचायत सरपंच सविता प्रमोद सागर ने गांव में मुनादी कराई है. उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, तो वहीं वन विभाग ने भी ग्रामीणों को अकेले खेत में नहीं जाने की सलाह दी है. उन्होंने ग्रामीणों को लाठी डंडे लेकर खेतों में जाने की अपील की है. गौरतलब है कि वन विभाग की टीम को मौके से तेंदुए के पगमार्क मिले हैं, इसके बाद वन विभाग ने पगमार्क के फोटो ग्राफ क्लिक किया है.

वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई गई

अब विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. आसपास वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है. साथ ही सतत निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीणों को भी सावधान रहने के साथ ही तेंदुए की मूवमेंट नजर आते ही वन विभाग को सूचित करने की बात कही है.

किसान प्रकाश पूनमचंद ने बताया कि “वह रात में खेत में बने बाड़े में मवेशी को बांध घर आ गए थे. देर रात उनके बाड़े में तेंदुआ घुस गया. इस तेंदुए ने गाय पर हमला बोल दिया, इससे गाय की मौत हो गई. जैसे ही सुबह खेत में पहुंचे तो गाय मृत मिली. उसके शरीर पर गहरे घाव पाए गए. पास में तेंदुए के पगमार्क दिखाई दिए, हमने वन विभाग को सूचना दी, वनकर्मियों ने निरीक्षण किया, पंचनामा भरकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है.”

डिप्टी रेंजर अरुण सातव ने बताया कि “किसान प्रकाश पूनमचंद बारी के खेत में तेंदुए ने गाय का शिकार किया है, वन विभाग ने पंचनामा बनाया है, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. अब क्षेत्र में तेंदुए को कैद करने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे है.

Related Articles

Back to top button