February 23, 2026 1:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण

चंडीगढ़:  विकसित हरियाणा-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए नायब सरकार ने युवा शक्ति स्वरोजगार के साथ जोड़ने का विजन तैयार किया है। शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के मॉडल के जरिए प्रदेश के हजारों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। नायब सरकार का इसी स्वरोजगार विजन का रोडमैप राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने बजट सत्र में अपने अभिभाषण के दौरान सदन में प्रस्तुत किया।

नायब सरकार ने विकसित हरियाणा-2047 मिशन के आधार को मजबूत करने के लिए  युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की शुरुआत की है। । यह पहल न केवल युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है, बल्कि स्वरोजगार के नए रास्ते भी खोल रही है। अब तक 4826 ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से वर्ष 2025 में 14 हजार 198 युवाओं को प्रशिक्षण दिया है, जिनमें से 70 प्रतिशत युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं। युवाओं के कौशल को निखारने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भी अहम भूमिका निभा रहा है।

विकसित हरियाणा विजन को नई गति देगा डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर 
युवाओं के सपनों को नई उड़ान और विकसित हरियाणा विजन को पूरा करने के लिए नायब सरकार की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर विभाग का गठन किया गया है। यह पहल वर्ष 2047 के विकसित हरियाणा को गति देने में कारगर साबित होगी। इसका मकसद युवाओं को हुनरमंद बनाने और भविष्य की योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन है।

एनकेआरएन ने युवाओं के विदेश जाने के सपने को किया पूरा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम युवाओं को रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब तक 1.18 लाख संविदा कर्मियों को एचकेआरएन के माध्यम से नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्य के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार नए अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। राज्य के 200 युवाओं को इजराइल में कंस्ट्रक्शन वर्कर और 210 युवाओं को यूनाइटेड अरब अमीरात में बाइक राइडर और वेयर हाउस असिस्टेंट के तौर पर रोजगार दिलाया गया है।

Related Articles

Back to top button