February 24, 2026 4:11 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
महाराष्ट्र

Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट

महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 30 वर्षीय बैंक कर्मचारी को आवारा कुत्ते ने काट डाला. बैंक कर्मचारी के मन में डॉग बाइट को लेकर ऐसा खौफ पनपा कि उसने सुसाइड ही कर लिया. दरअसल, बैंककर्मी को लगा कि कहीं उसे रेबीज ना हो जाए. बस इसीलिए उसने ये खौफनाक कदम उठाया.

मृतक की पहचान विश्वनाथ अमीन (30) के रूप में हुई है. वो कल्याण पूर्व के तिसगांव नाका इलाके का रहने वाला था. एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, विश्वनाथ पिछले 8 सालों से ठाणे स्थित भारत बैंक में कार्यरत था. कुछ दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने उसे काट लिया था. हालांकि, उसने समय रहते रेबीज का इंजेक्शन भी लगवा लिया था, लेकिन उसके दिमाग से बीमारी का डर नहीं निकला.

इंजेक्शन के बाद भी सता रहा था मौत का डर

परिजनों के मुताबिक, कुत्ता काटने की घटना के बाद से ही विश्वनाथ काफी परेशान और डरे हुए रहने लगे थे. इंजेक्शन लगवाने के बावजूद उसे महसूस हो रहा था कि उसके शरीर में कुछ असामान्य बदलाव हो रहे हैं. उसे लगातार यह घबराहट सता रही थी कि रेबीज का वायरस उनके शरीर में फैल चुका है और इसका कोई इलाज संभव नहीं है. इसी मानसिक घबराहट और चिंता ने उसे इतना मजबूर कर दिया कि उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

सुसाइड नोट ने खोले राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस नोट में विश्वनाथ ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह रेबीज होने के डर से यह कदम उठा रहे हैं. उसने अपनी मौत के लिए इसी डर को जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट में रेबीज का जिक्र है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असली वजहों की गहनता से जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या विश्वनाथ को पहले से ही कोई एंग्जायटी की समस्या थी या इंजेक्शन के बाद उन्हें कोई भ्रम पैदा हो गया था. यह घटना समाज के लिए एक बड़ा सबक है कि शारीरिक उपचार के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के मामलों में मानसिक परामर्श भी उतना ही जरूरी है.

Related Articles

Back to top button